फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   rani rampal says tokyo olympics is the next target of indian women hockey team

'टोक्यो ओलंपिक हमारा प्रमुख लक्ष्य, अब दुनिया की शीर्ष टीमों से नहीं डरती भारतीय टीम'

Sat, 29 Dec 2018 06:53 AM IST
अभिषेक निगम सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 29 Dec 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
rani rampal says tokyo olympics is the next target of indian women hockey team
रानी रामपाल

अनुभवी स्ट्राइकर कप्तान रानी रामपाल की अगुआई में भारत की महिला हॉकी टीम ने 2018 में खासा दमदार प्रदर्शन किया है। रानी रामपाल की कप्तानी में भारत ने जकार्ता में एशियाई खेलों में जापान से बेहद करीबी फाइनल में हारने के बावजूद रजत पदक जीता। 

विज्ञापन


रानी रामपाल ने कहा, 'हमारी टीम अब दुनिया की शीर्ष टीमों से नहीं डरती है। 2019 में हमारा लक्ष्य है कि 2020 के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करना है। हमारी महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय शिविर जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होगा। हम इसी के साथ अहम ओलंपिक साइकिल के लिए अपनी तैयारियां शुरू करेंगी। इसमें ओलंपिक महिला हॉकी क्वॉलिफायर्स भी शामिल हैं।' 
विज्ञापन


'मुझे निजी तौर पर अभी एशियाई खेलों में फाइनल में जापान से हारकर स्वर्ण पदक न जीत पाने का मलाल है। एशियाई खेलों के फाइनल में जीत कर हम सीधे ही 2020 के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लेते । हम जकार्ता एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में सुनहरा तमगा जीतना चाहते थे, लेकिन इनमें हमें रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहती हैं, 'सच कहूं कुल मिलाकर 2018 हमारे लिए बढ़िया रहा। हमारी टीम ने इंग्लैंड में राष्ट्रमंडल खेलों में हराना और महिला हॉकी विश्व कप में लंदन में एक-एक की बराबरी पर रोका। गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों में हमारी महिला टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया से 0-1 से सेमीफाइनल में बेहद करीबी मैच में 0-1 से हारी जरूर, लेकिन इसने हमारी टीम को बेहद आत्मविश्वास दिया।' 

'इससे हमारी महिला हॉकी टीम में यह विश्वास पैदा हुआ कि वह बड़े टूर्नामेंटों में दुनिया की शीर्ष टीमों को कड़ी टक्कर दे सकती है। अब हमें हमारी प्रतिद्वंद्वी टीमें कमतर कतई नहीं आंकती हैं और 2018 की हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यही है।' 

रानी रामपाल कही हैं, 'हमारी महिला हॉकी टीम ने लंदन में विश्व कप में चार दशक में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ एफआईएच रैंकिंग में अपनी सर्वश्रेष्ठ नौंवी रैंकिंग हासिल की। हमारी टीम में आने वाले टूर्नामेंटों में अपना प्रदर्शन और बेहतर करने का दम है। हमारे लिए यह खासे उत्साह की बात है कि हमारी अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीता।' 

'कोर ग्रुप में नई प्रतिभाओं के आने से अब सीनियर खिलाड़ी भी टीम में अपनी उपयोगिता बनाए रखने के लिए निजी तौर पर अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेंगी। अब कोर ग्रुप की खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता है ही सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का भी मिलाजुला बड़ा पूल है। हम बतौर टीम ऐसा ही बेहतर प्रदर्शन करते रहे तो फिर हमारे पर एफआईएच रैंकिंग में छलांग लगाकर और उपर पहुंचने का मौका है।'  

'ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन टर्नर जैसे धुरंधर स्ट्राइकर के साथ बेंगलुरू में विशेष शिविर हमारी टीम को बहुत लाभ हुआ। ग्लेन टर्नर ने इसी महीने के शुरू में खासतौर पर स्ट्राइकरों को ट्रेनिंग दी। उन्होंने हम सभी खिलाड़ियों का खेल देखने के बाद कुछ खास गुर बताए।' 


'हालांकि, उन्होंने हमारी शैली में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए, लेकिन उन्होंने हम फॉरवर्ड को डी में सही वक्त पर सही जगह रहने को कहा जबकि अतीत में हमारी दिक्कत यही रही है। इसी के चलते हम फॉरवर्ड डी में पहुंच कर गोल करने के मौके चूकती रही हैं। अब हम जनवरी मे राष्ट्रीय शिविर में यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगी कि हमने ग्लेन टर्नर से जो गुर सीखे हैं उन्हें अमली जामा पहनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed