फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Rajiv Gandhi Khel Ratna Award Renamed After Hockey Great Dhyan Chand, know who said what

किसने क्या कहा: पीएम मोदी ने बदला खेल रत्न पुरस्कार का नाम, रिजिजू बोले- ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि

Fri, 06 Aug 2021 01:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Aug 2021 01:37 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों के शानदार प्रदर्शन के बाद इस सम्मान का नाम महान हॉकी खिलाड़ी के नाम पर रखने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award Renamed After Hockey Great Dhyan Chand, know who said what
मेजर ध्यानचंद - फोटो : social media

विस्तार

भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब राजीव गांधी खेल रत्न नहीं बल्कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इसकी घोषणा की। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों के शानदार प्रदर्शन के बाद इस सम्मान का नाम महान हॉकी खिलाड़ी के नाम पर रखने का फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यानचंद जी ने भारत को एक नई पहचान दी
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, 'मेजर ध्यानचंद जी ने अपने असाधारण खेल से विश्व पटल पर भारत को एक नई पहचान दी और अनगिनत खिलाड़ियों के प्रेरणास्त्रोत बने। जनभावना को देखते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद।'
 

किरेन रिजिजू ने कहा- सच्ची श्रद्धांजलि
पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, 'हमेशा हमारे सच्चे नायकों का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। हमारे देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा! भारतीय खेलों और लीजेंड को सम्मानित करने के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि। जय हिंद।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed