{"_id":"5c6448b3bdec2273aa6bb6e6","slug":"railway-karnataka-and-madhya-pradesh-quarterfinal-of-hockeysenior-national-women-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे, कर्नाटक और मध्यप्रदेश महिला राष्ट्रीय हॉकी के क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
रेलवे, कर्नाटक और मध्यप्रदेश महिला राष्ट्रीय हॉकी के क्वार्टर फाइनल में
Wed, 13 Feb 2019 10:11 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
national women hockey
गत चैंपियन रेलवे, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और पंजाब ने यहां नौवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2019 (ए डिवीजन) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड की टीम ने बेहद एकतरफा मुकाबले में पूल ए में कुर्ग को 22-0 से रौंद दिया। पूल ए के अन्य मैच में कर्नाटक ने राजस्थान को 3-0 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इस जीत से कर्नाटक की टीम के नौ अंक रहे। मध्यप्रदेश की टीम पूल बी में भोपाल को 4-1 से हरकार चार मैचों में 10 अंक के साथ शीर्ष पर रही।
विज्ञापन