फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Pro Hockey League: Indian men's team defeated Argentina, women's team suffered a crushing defeat of 5-0

प्रो हॉकी लीग: भारतीय पुरुष टीम ने अर्जेंटीना को हराया, महिला टीम को 5-0 से मिली करारी हार

Thu, 23 May 2024 12:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटवर्प (बेल्जियम)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटवर्प (बेल्जियम) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 May 2024 12:17 AM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच प्रो हॉकी लीग में अर्जेंटीना के हाथों 0-5 से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने चारों क्वार्टर में गोल खाए।

विज्ञापन
Pro Hockey League: Indian men's team defeated Argentina, women's team suffered a crushing defeat of 5-0
भारतीय पुरुष टीम और महिला टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय पुरुष टीम बुधवार को यहां एफआईएच प्रो हॉकी लीग मैच में निर्धारित समय में 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद शूटआउट में अर्जेंटीना को 5-4 से हराने में सफल रही। भारत के लिए मनदीप सिंह (11वें मिनट) और ललित कुमार उपाध्याय ने मैदानी गोल दागे जबकि अर्जेंटीना की ओर से लुकास मार्टिनेज (20वें) और टॉमस डोमेने (60वें) ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए।
विज्ञापन


शूटआउट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल जबकि अभिषेक ने एक गोल किया। पहले हाफ में भारत और अर्जेंटीना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दुनिया की छठे नंबर की भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाया, लेकिन उससे एक पायदान निचली रैंकिंग वाली अर्जेंटीना ने अगले 15 मिनट में बेहतर खेल दिखाया।
विज्ञापन

महिला टीम को अर्जेंटीना के हाथों मिली 0-5 से हार
महिला हॉकी टीम को एफआईएच प्रो हॉकी लीग में अर्जेंटीना के हाथों 0-5 से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने चारों क्वार्टर में गोल खाए। अर्जेंटीना के लिए जूलिएटा यानकुनास (53, 59), ऑगस्टीना गोरजेलानी (13), वेलेंटीना रापोसो (24), विक्टोरिया मिरांडा (41) ने गोल किए। भारतीय टीम पहली बार नए कोच हरेंदर सिंह की कोचिंग में यहां खेल रही है। इस मैच में पूर्व कप्तान और गोलकीपर सविता को बाहर रखतेे हुए बिच्छू देवी को गोलकीपिंग का मौका दिया गया। भारत का अगला मुकाबला कल मेजबान बेल्जियम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed