फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   preeti dubey and dipsan tirkey named captain of junior women and men hockey team

प्रीति दुबे को जूनियर महिला हॉकी टीम की कमान, डिप्सन होंगे भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कप्तान

Tue, 03 Jul 2018 06:06 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
preeti dubey and dipsan tirkey named captain of junior women and men hockey team
डिप्सन टिर्की

देश के उदीयमान फुलबैक डिप्सन टिर्की 14 से 21 जुलाई तक एंटवर्प (बेल्जियम) में होने वाले आगामी छह देशों के अंडर-23 हॉकी टूर्नामेंट में भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम की अगुवाई करेंगे। चतुर यंग मिडफील्डर हार्दिक सिंह को 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


भारत की टीम बेल्जियम में मेजबान टीम के साथ आयरलैंड, ब्रिटेन, नीदरलैंड और मलयेशिया से पांच राउंड रॉबिन लीग मैच खेलेगी। राउंड रॉबिन चरण के खत्म होने पर दो शीर्ष टीमें 21 जुलाई को फाइनल खेलेंगी। 
विज्ञापन

 
भारत की जूनियर पुरुष टीम इस प्रकार है : 

गोलरक्षक पंकज कुमार रजक , प्रशांत कुमार चौहान। 

रक्षापंक्ति : डिप्सन टिर्की (कप्तान), नीलम संजीप झाझ, :प्रदीप सिंह, मनदीप मोर, सोमजीत , मोहम्मद फराज। 

मध्यपंक्ति: हार्दिक सिंह, धर्मिंदर सिंह, राज कुमार पाल, विशाल अंतिल, रबिचंद्र सिंह मोइरंगथम। 

अग्रिम पंक्ति : शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, अभरन सुदेव बेलिमगा, मोहम्मद रहील मसीन, मोहम्मद उमर।  

 
हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ने कहा, '6 देशों का यह अंडर-23 टूर्नामेंट हमें बेल्जियम में कोर ग्रुप के हमारे नौजवान खिलाड़ियों का एक अच्छा इम्तिहान होगा। हमें इस टूर्नामेंट में दुनिया की कुछ श्रेष्ठ युवा टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। इससे हमारे इन नौजवान खिलाड़ियों को जरूरी अनुभव हासिल होगा। हमारी इस जूनियर टीम के ज्यादातर खिलाड़ी सीनियर टीम की भी नुमाइंदगी कर चुके हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति दुबे को जू. महिला हॉकी टीम की कमान, सलीमा उपकप्तान

preeti dubey and dipsan tirkey named captain of junior women and men hockey team
जूनियर महिला हॉकी टीम

तेज तर्रार यंग फॉरवर्ड प्रीति दुबे एंटवर्प (बेल्जियम) में 14 से 21 जुलाई तक होने वाले छह देशों के अंडर-23 टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तानी करेंगी। रक्षापंक्ति की मजबूत 'दीवार' सलीमा टेटे 18 सदस्यीय टीम की उपकपतान होंगी। भारत की टीम इस टूर्नामेंट में मेजबान बेल्जियम, आयरलैंड, ब्रिटेन, कनाडा और नीदरलैंड की टीमों के खिलाफ खेलेगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 21 जुलाई को फाइनल में खेलेगी।  

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम इस प्रकार है : 

गोलरक्षक : बिच्छू देवी खारीबम, खशबू। 

रक्षापंक्ति : नीलू डाडिया, गगनदीप कौर, सलीमा टेटे (उपकप्तान), प्रियंका, सुमन देवी थोडम, इशिका चौधरी। 

मध्यपंक्ति: करिश्मा यादव, महिमा चौधरी, ज्योति। मारियाना कुजूर, मनप्रीत कौर। 

अग्रिम पंक्ति :प्रीति दुबे (कप्तान),लीलावती मालामदा जया, मुमताज खान, संगीता कुमारी, लालरिंडकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed