फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Paris Olympics 2024: India lost to Germany in penalty shootout, will now face Japan for a place in the Olympic

Paris Olympics 2024: जर्मनी से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, अब ओलंपिक में जगह के लिए जापान से होगा सामना

Fri, 19 Jan 2024 08:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jan 2024 08:48 AM IST
सार

इस टूर्नामेंट से शीर्ष तीन टीमें पेरिस खेलों के लिए क्वालिफाई करेंगी। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी शुक्रवार को फाइनल में अमेरिका से भिड़ेगी। वहीं, तीसरे-चौथे स्थान के लिए भारत का सामना जापान से होगा।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: India lost to Germany in penalty shootout, will now face Japan for a place in the Olympic
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया,  जहां भारत जर्मनी से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस जीत के साथ जर्मनी ने इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात यह है कि अगर टीम शुक्रवार को तीसरे-चौथे स्थान के मैच में जापान को हरा देती है तो उसके पास ओलंपिक में अपना स्थान पक्का करने का मौका होगा।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगी शीर्ष तीन टीमें

Paris Olympics 2024: India lost to Germany in penalty shootout, will now face Japan for a place in the Olympic
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस टूर्नामेंट से शीर्ष तीन टीमें पेरिस खेलों के लिए क्वालिफाई करेंगी। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी शुक्रवार को फाइनल में अमेरिका से भिड़ेगी। शूटआउट में सविता ने दो बेहतरीन बचाव किए, लेकिन नवनीत कौर, नेहा गोयल, संगीता कुमारी और सोनिका सडन डेथ में गोल करने से चूक गईं और जर्मनी को पेरिस खेलों का टिकट दिला दिया।

मैच में पहला गोल जर्मनी ने दागा। उसने 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल अर्जित किया। हालांकि, यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं चली, क्योंकि 27वें मिनट में भारत ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। जर्मनी ने चौथे क्वार्टर में 57वें मिनट में गोल दाग एक बार फिर से बढ़त हासिल की। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया के हाथ से यह मैच आसानी से निकल जाएगा, लेकिन 59वें मिनट में भारत की ओर से गोल आया और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। हालांकि, फिर पेनल्टी शूटआउट में टीम इंडिया हार गई।

अमेरिका ने सेमीफाइनल में जापान को हराया

FIH Women's Olympic Qualifiers: USA edges past Japan 2-1 to secure Paris  2024 Olympic quota - Sportstar

इससे पहले अमेरिका ने पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूर्व एशियाड चैंपियन जापान को 2-1 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर के फाइनल में प्रवेश किया था और साथ पेरिस ओलंपिक में स्थान सुनिश्चित किया। जापान ने अमिरू शिमाडा के 38वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त हासिल की, लेकिन फिर अमेरिका ने एशले होफमैन (52वें मिनट) और एबिगेल टैमर (55वें मिनट) के पेनाल्टी कॉर्नर से किए गोल की बदौलत जीत हासिल की।
विज्ञापन

जापान ने शुरू से ही आक्रामक हॉकी खेली जिससे उसे दूसरे ही मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन टीम इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी। अमेरिका ने कई बार सर्कल के अंदर सेंध लगाई, लेकिन जापानी रक्षापंक्ति अडिग रही। अमेरिका को 11वें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला और जापानी गोलकीपर एका नाकामुरा ने इसे नाकाम कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी जापान ने आक्रामक खेल जारी रखा और 17वें मिनट में दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया।

USA beat Japan 2-1 to enter final of Olympic Qualifier | Nagaland Post

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोशिश करती रहीं, पर कोई गोल नहीं हुआ।एक गोल से पिछड़ रही अमेरिका ने अंतिम क्वार्टर में जापानी डिफेंस पर दबाव बनाया और उसकी योजना कारगर रही। उसने दो मिनट के अंदर दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर इन्हें गोल में बदलकर जीत हासिल की। टूर्नामेंट में अभी तक अमेरिका को हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed