फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Paris Olympics 2024: India gets tough pool, along with gold medal winners Belgium, Australia and Argentina

Paris 2024: भारत को ओलंपिक में कठिन पूल, स्वर्ण पदक विजेता बेल्जियम-ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के साथ मिली जगह

Tue, 23 Jan 2024 11:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसान (स्विटजरलैंड)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसान (स्विटजरलैंड)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Jan 2024 11:17 AM IST
सार

पूलों का आवंटन विश्व रैंकिंग के हिसाब से किया गया है। ओलंपिक में दोनों पूल में शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होंगे।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: India gets tough pool, along with gold medal winners Belgium, Australia and Argentina
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस वर्ष होने वाले पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने के लिए कड़ा जोर लगाना होगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने रविवार की रात पेरिस ओलंपिक के पूल आवंटित कर दिए, जिसमें भारत को विश्व नंबर दो, गत ओलंपिक विजेता बेल्जियम, टोक्यो में रजत पदक जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया, रियो ओलंपिक विजेता अर्जेंटीना के साथ पूल बी में रखा गया है। पूल की अन्य दो टीमें मजबूत न्यूजीलैंड और आयरलैंड हैं।
विज्ञापन


पुरुष हॉकी में एकमात्र एशियाई टीम भारत
हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम इस वक्त विश्व में नंबर तीन के स्थान पर है। उससे ऊपर नीदरलैंड और बेल्जियम है। आठ ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले भारत को हमेशा ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के साथ जीतने में दिक्कत आई है। वहीं पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, द. अफ्रीका और मेजबान फ्रांस को जगह दी गई है। इस वर्ष ओलंपिक में खेलने वाली 12 टीमों में भारत एकमात्र एशियाई टीम है। एफआईएच ने रविवार को ओलंपिक हॉकी क्वालिफायर समाप्त होने के बाद पूल आवंटित किए।
विज्ञापन


महिला टीम नहीं कर पाई है क्वालिफाई
भारतीय महिला हॉकी टीम रांची में हुए ओलंपिक क्वालिफायर में पेरिस का टिकट हासिल नहीं कर सकी। उसे जापान के हाथों तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले में 0-1 से हारना पड़ा। पूलों का आवंटन विश्व रैंकिंग के हिसाब से किया गया है। ओलंपिक में दोनों पूल में शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होंगे। इस दौरान हॉकी मुकाबले 27 जुलाई से नौ अगस्त तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान फिर नहीं हासिल कर पाया ओलंपिक टिकट
आठ बार की ओलंपिक पदक विजेता (तीन स्वर्ण) पाकिस्तानी पुरुष हॉकी टीम एक बार फिर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। ओलंपिक क्वालिफायर में उसे तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले सेमीफाइनल में उसे जर्मनी के हाथों 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। शीर्ष तीन पर रहने वाली टीमों को ओलंपिक का टिकट मिलना था। यह लगातार तीसरा मौका है जब पाकिस्तानी टीम ओलंपिक में नहीं होगी। 2012 के लंदन ओलंपिक में पाकिस्तान अंतिम बार खेला था, जहां उसे सातवां स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed