फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Pakistan to send hockey team to India for Asia Cup and WC after reviewing security threats

Hockey: पाकिस्तान का नया ड्रामा, एशिया कप-विश्व कप के लिए हॉकी टीम भारत भेजने से पहले करेगा सुरक्षा की समीक्षा

Fri, 11 Jul 2025 11:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Jul 2025 11:08 AM IST
सार

प्रधानमंत्री युवा विकास एवं खेल कार्यक्रम के अध्यक्ष राणा मशूद ने कहा कि अगर पाकिस्तान की सरकार सुरक्षा स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट है तो ही पाकिस्तान की हॉकी टीम इन टूर्नामेंट्स के लिए भारत का दौरा करेगी।

विज्ञापन
Pakistan to send hockey team to India for Asia Cup and WC after reviewing security threats
भारत बनाम पाकिस्तान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान ने एशिया कप हॉकी से पहले नया ड्रामा शुरू कर दिया है। उसका कहना है कि इस साल के अंत में होने वाले एशिया कप और जूनियर विश्व कप के लिए वह अपनी राष्ट्रीय हॉकी टीम को भारत भेजने पर फैसला लेने से पहले भारत में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगा। आतंकियों की फैक्ट्री माने जाने वाले पाकिस्तान के एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि अगर राष्ट्रीय टीम को सुरक्षा संबंधी कोई खतरा होगा तो टीम को भारत नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

'पाकिस्तान की सरकार भारत में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगी'
प्रधानमंत्री युवा विकास एवं खेल कार्यक्रम के अध्यक्ष राणा मशूद ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान की सरकार भारत में सुरक्षा स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट है तो ही पाकिस्तान की हॉकी टीम इन टूर्नामेंटों के लिए पड़ोसी मुल्क का दौरा करेगी। मशूद ने कहा, 'सरकार पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगी और अगर वह संतुष्ट नहीं होती है, तो वह अपने किसी भी खिलाड़ी को भारत में खेलने के लिए भेजकर उसे खतरे में नहीं डालेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप से विश्व कप के लिए करेंगे क्वालिफाई
उन्होंने बताया कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत की यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने भारत में होने वाले दो प्रमुख हॉकी आयोजनों के लिए राष्ट्रीय टीमें भेजने हेतु संबंधित मंत्रालयों से सलाह और अनुमति मांगी है। अगले महीने होने वाला एशिया कप, 2026 में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफायर भी होगा। भारत पहले ही क्वालिफाई कर चुका है।

पीएचएफ के महासचिव राणा मुजाहिद ने स्वीकार किया कि अतीत में पाकिस्तान ने भारत में कुछ अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लिया था। उन्होंने कहा, 'लेकिन अभी स्थिति अलग है, संबंध तनावपूर्ण हैं, इसलिए हम तभी आगे बढ़ सकते हैं जब सरकार हमें अनुमति दे।' उन्होंने बताया कि पीएचएफ सोशल मीडिया पर हॉकी टीम के खिलाड़ियों को दी जा रही धमकियों पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन

27 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप
इससे पहले भारतीय खेल मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्ट किया था कि वह पाकिस्तान हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में शामिल होने से नहीं रोकेंगे। खेल मंत्रालय के सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि वे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के शामिल होने के विरुद्ध नहीं हैं। हॉकी एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में होना है।

खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा, 'हम भारत में होने वाले बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के शामिल होने खिलाफ नहीं हैं, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज अलग बात है। अंतरराष्ट्रीय खेल की मांग होती है कि हम किसी को टूर्नामेंट से बाहर नहीं कर सकते। रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है, लेकिन वे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed