फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Pakistan hockey team gets NOC for Asian Champions Trophy, to reach India on Tuesday

IND vs PAK: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, सरकार से मिली नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

Fri, 28 Jul 2023 11:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jul 2023 11:34 PM IST
सार

पाकिस्तान को अपना पहला मैच तीन अगस्त को मलेशिया के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान की टीम नौ अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भिड़ेगी।

विज्ञापन
Pakistan hockey team gets NOC for Asian Champions Trophy, to reach India on Tuesday
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान हॉकी टीम को तीन अगस्त से चेन्नई में होने वाली आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की यात्रा के लिए हरी झंडी मिल गई है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव हैदर हुसैन ने शुक्रवार को पुष्टि की कि स्पोर्ट्स बोर्ड को आंतरिक मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी एनओसी मिल गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "यह दल मंगलवार को वाघा सीमा के रास्ते भारत रवाना होगा और अमृतसर जाएगा, जहां से उन्हें चेन्नई के लिए घरेलू उड़ान में बुक किया गया है।" हैदर ने कहा कि वे अभी भी राष्ट्रीय टीम की नवनियुक्त सलाहकार शाहनाज शेख सहित तीन अधिकारियों के वीजा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीएचएफ ने इस महीने की शुरुआत में शाहनाज को टीम का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया था। हॉकी का मशहूर नाम शाहनाज, मुख्य कोच थे जब पाकिस्तान 2014 में भारत में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार गया था। हैदर ने कहा कि उन्हें सोमवार को वीजा मिलने का भरोसा है। बाकी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए भारतीय उच्चायोग की ओर से वीजा पहले ही जारी कर दिया गया था। पाकिस्तान को अपना पहला मैच तीन अगस्त को मलेशिया के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान की टीम नौ अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम
मुहम्मद उमर भट्ट (कप्तान), अकमल हुसैन, अब्दुल्ला इश्तियाक खान, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, एहतशाम असलम, ओसामा बशीर, अकील अहमद, अरशद लियाकत, मुहम्मद इमाद, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, राणा अब्दुल वहीद अशरफ (उप कप्तान) ), रोमन, मुहम्मद मुर्तजा याकूब, मुहम्मद शाहजेब खान, अफराज, अब्दुल रहमान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अली रजा, मुहम्मद बाकिर, मुहम्मद नदीम खान, अब्दुल वहाब, वकार अली, मुहम्मद अरसलान और अब्दुल कय्यूम।

पाकिस्तान का शेड्यूल
  • 3 अगस्त: पाकिस्तान बनाम मलेशिया
  • 4 अगस्त: पाकिस्तान बनाम कोरिया
  • 6 अगस्त: पाकिस्तान बनाम जापान
  • 7 अगस्त: पाकिस्तान बनाम चीन
  • 9 अगस्त: पाकिस्तान बनाम भारत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed