{"_id":"68fb33a372fc0ebf27095597","slug":"pakistan-has-pulled-out-of-the-junior-hockey-world-cup-to-be-held-in-india-fih-confirmed-the-development-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey Jr World Cup: जूनियर हॉकी विश्व कप से हटा पाकिस्तान, भारत में होना है आयोजन; एफआईएच ने की पुष्टि","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey Jr World Cup: जूनियर हॉकी विश्व कप से हटा पाकिस्तान, भारत में होना है आयोजन; एफआईएच ने की पुष्टि
Fri, 24 Oct 2025 01:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:37 PM IST
सार
एफआईएच ने कहा कि पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी
- फोटो : Hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान नवंबर और दिसंबर में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से हट गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से इसकी पुष्टि की है। एफआईएच ने कहा कि पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा।
एफआईएच ने बताया, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एफआईएच को सूचित कर दिया है कि आगामी हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 के लिए शुरू में क्वालिफाई करने वाली उसकी टीम अंततः इसमें भाग नहीं लेगी। पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा होगी, इसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
भारत-पाकिस्तान के बीच तल्ख हैं रिश्ते
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से रिश्ते काफी तल्ख चल रहे हैं। इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये सैन्य कार्रवाई की थी। भारत ने भी स्पष्ट किया था कि किसी भी खेल के लिए उनकी टीमें पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।