{"_id":"c6476cd294f7ebc14db71db3b19cb882","slug":"pakistan-beat-japan-in-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान को हरा आगे बढ़ा पाकिस्तान","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
जापान को हरा आगे बढ़ा पाकिस्तान
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने शनिवार को नौवें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ‘ए’ के मुकाबले में जापान को 7-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन
पूल ‘ए’ के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले हॉफ में ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर 6-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि दूसरे हाफ में जापान ने कुछ जूझने की हिम्मत दिखाई लेकिन वह पाक को एक और गोल करने से रोक नहीं सका।
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वकास (12वें, 20वें), अब्दुल हसीम खान (22वें), मोहम्मद तौसिक (25वें, 35वें) और कप्तान मोहम्मद इमरान (33वें) ने गोल दागे जबकि सातवां गोल कप्तान इमरान दूसरे हाफ में पेनाल्टी कॉनर पर किया।
विज्ञापन
जबकि एक अन्य मुकाबले में मेजबान मलेशिया ने चीनी ताइपे पर 10-2 से जीत दर्ज की।