फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Olympics Hockey Qualifiers: India men to face Russia, women take on USA

ओलंपिक क्वालीफायर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम रूस से खेलेगी, तो महिला टीम की भिड़ंत अमेरिका से

Tue, 10 Sep 2019 07:52 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 10 Sep 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
Olympics Hockey Qualifiers: India men to face Russia, women take on USA
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सोमवार को तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर के अंतिम दौर में आसान ड्रा मिला जहां उसे कम रैंकिंग वाली रूस की टीम से भिड़ना है जबकि महिला टीम को अमेरिका के रूप में कड़ा प्रतिद्वंद्वी मिला है। टोक्यो खेलों में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच लगातार दो मैच होंगे। 

विज्ञापन


भारतीय पुरुष टीम एक और दो नवंबर को रूस से खेलेगी जबकि महिला टीम दो और तीन नवंबर को भुवनेश्वर में अमेरिका से भिड़ेगी। आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत की एफआईएच विश्व रैंकिंग पांच जबकि रूस की 22 है। इसी साल भुवनेश्वर में एफआईएच सीरीज फाइनल के दौरान भी भारत ने रूस को 10-0 से हराया था। 

विज्ञापन

अमेरिकी महिला टीम की रैंकिंग 13 जबकि भारतीय महिला टीम की रैंकिंग नौ है लेकिन रानी रामपाल की अगुआई वाली टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। पिछले साल लंदन में महिला विश्व कप के दौरान दोनों टीमों के बीच हुए पिछला मुकाबला काफी कड़ा रहा था और 1-1 से बराबरी पर छूटा था। भारतीय पुरुष हाकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि उन्हें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का यकीन है। 

रीड ने कहा, 'हमें ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और इस दौरान हमारा ध्यान अपने डिफेंस में सुधार पर रहेगा। मेरा मानना है कि ट्रेनिंग और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने से हमें क्वालीफायर के लिए अच्छा मंच मिलेगा।'

भारतीय महिला हाकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने भी अपनी टीम की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त हैं। क्वालीफायर की तैयारी के तहत भारतीय महिला टीम इस महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला खेलेगी। रानी रामपाल ने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर हमारी तैयार बेहतर है तो यह मायने नहीं रखता कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं और इसी पर हमारा ध्यान है।'

 पुरुष वर्ग के अन्य क्वालीफायर मैचों में नीदरलैंड का सामना पाकिस्तान, ग्रेट ब्रिटेन का मलेशिया, स्पेन का फ्रांस से सामना होगा जबकि न्यूजीलैंड को कोरिया और कनाडा को आयरलैंड से भिड़ना है। जर्मनी को इस क्वालीफायर में आस्ट्रिया की चुनौती से पार पाना होगा। महिला वर्ग में आस्ट्रेलिया का सामना रूस से होगा जबकि जर्मनी को इटली, ग्रेट ब्रिटेन को चिली, स्पेन को कोरिया, आयरलैंड को कनाडा और चीन को बेल्जियम से भिड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed