फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Odisha will continue to sponsor Indian hockey teams for another 10 years, says Chief Minister Naveen Patnaik

पहल: सीएम नवीन पटनायक का बड़ा एलान, ओडिशा अगले 10 साल तक भारतीय हॉकी को करेगा स्पॉन्सर

Tue, 17 Aug 2021 08:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Aug 2021 08:51 PM IST
सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा हे कि ओडिशा राज्य अगले 10 साल तक भारतीय हॉकी को स्पॉन्सर करता रहेगा।

विज्ञापन
Odisha will continue to sponsor Indian hockey teams for another 10 years, says Chief Minister Naveen Patnaik
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter@Naveen_Odisha

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में यादगार प्रदर्शन करने के बाद स्वदेश लौट चुकी है। महिला और पुरूष राष्ट्रीय टीम ने मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। इस दौरान कलिंगा स्टेडियम में राज्य के मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। यही नहीं सीएम पटनायक ने इस मौके पर एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ओडिशा राज्य अगले 10 साल तक भारतीय हॉकी को स्पॉन्सर करता रहेगा।

विज्ञापन

 

बता दें कि नवीन पटनायक की पहल पर ओडिशा राज्य भारतीय हॉकी टीम को 2018 से स्पॉन्सर कर रही है। भारतीय टीम को फिर से खड़ा करने में नवीन पटनायक का बड़ा और अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें आज के दिन की तो भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमों का भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान वहां प्रदेश के खेलमंत्री टी के बहेड़ा और भारतीय पुरूष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की भी मौजूद रहे।

 

ओलंपिक नायकों का स्वागत करने के लिए पूरे शहर में पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाए गए थे। शंखनाद, फूलमालाओं और टीका लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इसके अलावा ओडिशा के पारंपरिक और लोक नृत्य समूहों ने कार्यक्रम पेश किए।
 
पुरूष टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद भारत के लिए पदक जीता। वहीं महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed