Hockey: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की पीएम नरेंद्र मोदी से मांग, कहा- हॉकी को दिया जाए राष्ट्रीय खेल का दर्जा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि हॉकी को राष्ट्रीय खेला का दर्जा दिया जाए। वहीं आज नवीन पटनायक ने भारतीय टीम में खेलने वाले राज्य के महिला-पुरुष हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हेें सम्मान समारोह के दौरान पुरस्कृत भी किया।
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में 41 साल पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की मुख्य प्रायोजक ओडिशा सरकार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा दिए जाने की मांग की है। पटनायक ने पीएम को लिखा कि इस साल नवंबर में भुवनेश्वर में हॉकी का विश्व कप होने जा रहा है। इसी की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्हें पता लगा कि हॉकी देश में राष्ट्रीय खेल के नाम से विख्यात है, लेकिन उसे कभी यह दर्जा नहीं दिया गया। वह उनसे सहमत होंगे कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा देने की घोषणा की जाए। यह देश को गौरव दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान तो होगा ही साथ में युवा पीढ़ी को हॉकी के लिए प्रेरित करने का कारण भी बनेगा।
वहीं आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय टीम में खेलने वाले राज्य के महिला-पुरुष हॉकी खिलाड़ियों से सम्मान समारोह में मुलाकात की। इस दौरान सीएम पटनायक ने दीप ग्रेस इक्का, नमिता टोप्पो, बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास को टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बीरेंद्र लाकड़ा और और अमित रोहिदास को 2 करोड़ पचास लाख रूपये का नकद इनाम दिया।
Odisha CM Naveen Patnaik felicitated Men and Women hockey players from the state- Deep Grace Ekka, Namita Toppo, Birendra Lakra and Amit Rohidas for their performance at #Tokyo2020; handed over a cash award of Rs 2.5 crores to Birendra Lakra & Amit Rohidas. pic.twitter.com/Wt6ks6gYsC
— ANI (@ANI) August 11, 2021
इसके अलावा सीएम पटनायक ने राष्ट्रीय टीम की महिला हॉकी खिलाड़ी दीप ग्रेस इक्का और नमिता टोप्पो को 50-50 लाख रुपये नकद इनाम दिया।
CM Naveen Patnaik also handed over a cash reward of Rs 50 lakh each to Deep Grace Ekka and Namita Toppo. pic.twitter.com/S9NBkfLAth
— ANI (@ANI) August 11, 2021
हाल ही में समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता था। भारतीय हॉकी टीम साल 1980 के बाद ओलंपिक में कोई पदक जीतने में सफल हुई। बीते कुछ वर्षों में भारतीय हॉकी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी खास योगदान रहा। इसके अलावा हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की ने भी टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एक वक्त भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर नहीं मिल रहे थे तब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी टीम को स्पॉन्सर करने का फैसला किया। इस दौरान पटनायक सरकार ने सहारा कंपनी के बाद साल 2018 में भारतीय हॉकी फेडरेशन के साथ 100 करोड़ रुपये स्पॉन्सर करने की डील की। नवीन पटनायक सरकार ने भारतीय हॉकी संघ से अगले पांच साल तक भारतीय पुरुष हॉकी और महिला टीम के खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करने की बात कही।