ओडिशा: सीएम पटनायक के निजी सचिव कार्तिकेयन पांडियन को मिला हॉकी का प्रतिष्ठित अवार्ड
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव और आईएएस वी कार्तिकेयन पांडियन को शनिवार को एफआईएच प्रेसिडेंट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार एफआईएच की 47वीं कांग्रेस के दौरान मिला। हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
हॉकी के विकास और प्रमोशन में कार्तिकेयन का महत्वपूर्ण योगदान
दरअसल, ओडिशा में हॉकी के विकास और उसके प्रचार को लेकर पांडियन ने काफी काम किया। बता दें कि पांडियन ने राजधानी भुवनेश्वर में पुरुषों के हॉकी विश्व कप और अन्य अंतरराष्ट्रीय हॉकी कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए एफआईएच ने पांडियन को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा।
Congratulations to Mr. V Karthikeyan Pandian, IAS, and Private Secretary Private Secretary to Chief Minister, Odisha, on being recognised with the FIH Presidents Award during the #47thFIHCongress today. 👏
विज्ञापन विज्ञापन
(1/2) pic.twitter.com/JWqU1rzzZb — Hockey India (@TheHockeyIndia) May 22, 2021
ओडिशा ने किया चुनौती का सामना
बता दें कि एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 का आयोजन झारखंड के रांची में होने वाला था लेकिन अंत समय में झारखंड ने आयोजन से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद भुवनेश्वर को इस चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए चुना गया। ओडिशा ने चुनौती का सामना किया और 90 दिनों के अंदर इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। पूरे एशिया से 1300 से अधिक एथलीटों और अधिकारियों ने भाग लिया और पहली बार भारत पदक तालिका में शीर्ष राष्ट्र के रूप में उभरा। ओडिशा ने एक बड़ा जोखिम उठाया क्योंकि यह आयोजन जुलाई में बारिश के मौसम में होना था। तमाम बाधाओं के बावजूद 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी वी. कार्तिकेयन पांडियन को विश्वास था कि राज्य इस कार्यक्रम को समय पर पूरा कर सकता है।
ओडिशा बाय मॉर्निंग, हॉकी बाय इवनिंग' जैसे अभियान
बता दें कि ओडिशा हॉकी आयोजनों के माध्यम से अपने खेल पर्यटन एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। राज्य सरकार 'ओडिशा बाय मॉर्निंग, हॉकी बाय इवनिंग' जैसे अभियान लेकर आई है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा गया। गौरतलब है कि 2019 में राज्य चक्रवात फानी के कहर के तुरंत बाद एफआईएच सीरीज फाइनल की सफलतापूर्वक मेजबानी करने में सफल रहा था।