{"_id":"5af833c54f1c1b894c8b4649","slug":"navneet-kaur-hattrick-provides-india-winning-start-in-asian-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनीत कौर ने जमाई हैट्रिक, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की विजयी शुरुआत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
नवनीत कौर ने जमाई हैट्रिक, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की विजयी शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनीत कौर की हैट्रिक की बदौलत भारत ने रविवार को पांचवें एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराया। नवनीत ने मैच के सातवें, 25वें और 55वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। एक गोल अनूप बार्ला ने 53वें मिनट में किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाया और बेहतरीन रणनीति अपनाते हुए जापानी डिफेंस पर हमला किया। नवनीत ने वंदना की मदद से गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। नवनीत ने फिर 25वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद उदिता की मदद से अनूपा बार्ला ने विपक्षी डिफेंडर को छकाते हुए भारत के लिये तीसरा गोल दागा। नवनीत ने फिर अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए भारत को 4-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
जापान के लिए सांत्वना गोल 58वें मिनट में एकी यामाडा ने दागा। अब भारत का सामना 16 मई को दूसरे पूल मैच में चीन से होगा। नवनीत को मैन आफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।