फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Mizoram first olympian and indian women hockey player Lalremsiami appointed as a chief coach of state team

टोक्यो ओलंपिक: मिजोरम की पहली ओलंपियन और स्टार हॉकी खिलाड़ी लालरेम्सियामी बनीं राज्य टीम की मुख्य कोच

Fri, 20 Aug 2021 04:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Aug 2021 04:50 PM IST
सार

मिजोरम सरकार ने अपने प्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी को लेकर बड़ा एलान किया है। राज्य सरकार ने लालरेमसियामी को उनके ओलंपिक प्रदर्शन के लिए समूह-ए पद की पेशकश की है। साथ ही राज्य हॉकी का मुख्य कोच भी बनाया है।
 

विज्ञापन
Mizoram first olympian and indian women hockey player Lalremsiami appointed as a chief coach of state team
लालरेमसियामी - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित और पुरस्कृत करने का दौर जारी है। खिलाड़ियों को विभिन्न संस्थाओं के अलावा राज्य सरकारें भी सम्मान दे रही हैं। इसी कड़ी में मिजोरम सरकार ने भी अपने प्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी को लेकर बड़ा एलान किया है। राज्य सरकार ने लालरेमसियामी को उनके ओलंपिक प्रदर्शन के लिए समूह-ए पद की पेशकश की है। 

विज्ञापन


भारतीय टीम की इस स्टार खिलाड़ी को मिजोरम सरकार ने राज्य हॉकी का मुख्य कोच और मिजोरम खेल मंत्रालय के अंतर्गत ग्रुप-ए का पद दिया है।   

गौरतलब है कि लालरेमसियामी मिजोरम की पहली महिला ओलंपियन हैं। वह हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य थीं। उन्हें राज्य सरकार ने असिस्टेंट डायरेक्टर रैंक के बराबर का पद दिया है। 
विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथांग ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'गर्व से यह एलान कर रहा हूं कि मिजोरम सरकार ने राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की सदस्य और राज्य की पहली ओलंपियन मिस लालरेमसियामी को मुख्य कोच और खेल मंत्रालय में ग्रुप-ए का पद देने की मंजूरी दे दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले बुधवार को राज्य सरकार ने लालरेमसियामी को उनके गृहराज्य में घर के लिए 691।85 स्क्वायर मीटर का प्लॉट दिया है। यही नहीं सरकार ने इस खिलाड़ी के लिए 25 लाख रुपये नकद इनाम की घोषणा भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed