फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Men's World Hockey League Semifinal: india vs pakistan  

IndVsPak : वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को दी 7-1 से मात

Mon, 19 Jun 2017 04:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 19 Jun 2017 04:17 AM IST
विज्ञापन
 Men's World Hockey League Semifinal: india vs pakistan  
hockey - फोटो : ME
लंदन में खेली जा रही पुरुषों की वर्ल्ड हॉकी लीग के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 के अंतर से मात देकर ग्रुप बी में पहला स्थान बरकरार रखा है। पहले हाफ में टीम इंडिया ने 3-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट पेनल्टी कॉर्नर से कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 21वें मिनट में तलविंदर सिंह ने दूसरा गोल जड़ भारत की बढ़त को दुगना कर दिया। इसके बाद भी भारत का आक्रमण नहीं रुका। गोल जड़ने के तीन  मिनट बाद ही तलविंदर ने एक और गोल कर भारत की 3-0 की बढ़त दिला दी।   
विज्ञापन


पहले हाफ में 3 गोल की बढ़त बनाने के बाद दूसरे हाफ में भी टीम इंडिया गोल करने का सिलसिला नहीं रुका। 33 वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की और भारत की बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाज आकाशदीप सिंह ने 47वें और 49वें मिनट में प्रदीप ने गोल कर भारत की बढ़त को 6-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाद 57वें मिनट में मोहम्मद उमर ने गोल कर बढ़त को कम किया लेकन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। खेल खत्म होने से 1 मिनट पहले आकाशदीप ने एक और गोल कर टीम इंडिया की 7-1 से जीत सुनिश्चित कर दी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed