फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Manpreet Singh wants to complete the incomplete wish of a podium finish during hockey World Cup

मनप्रीत को 2023 में अधूरा काम पूरा करने की उम्मीद, भारत को वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने से उत्साहित

Sun, 10 Nov 2019 07:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Nov 2019 07:50 AM IST
सार

18 : नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू होगा अनुकूलन शिविर 

विज्ञापन
Manpreet Singh wants to complete the incomplete wish of a podium finish during hockey World Cup
मनप्रीत सिंह

विस्तार

भारत को 2023 में एक बार फिर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी मिलने से भारतीय टीम का 1975 के बाद फिर विश्व कप जीतने का सपना जग गया है। भारत के कप्तान सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह ने कहा कि हम यह सुन कर रोमांचित हैं कि भारत 2023 में एक बार फिर विश्व कप की मेजबानी करेगा। भुवनेश्वर में 2018 में हुए पिछले विश्व कप में हम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारकर बाहर हो गए थे।

विज्ञापन


लेकिन अब 2023 को हम इसे अधूरी हसरत को पूरी करने के मौके के रूप में देख रहे हैं। हमारे पास मजबूत खिलाड़ियों का बड़ा पूल है। आगामी विश्व कप के लिए हमारे पास एक मजबूत टीम होगी। हमारे पास इस विश्व कप के अगले संस्करण की तैयारी के लिए पर्याप्त वक्त होगा। फिलहाल हमारी पहली प्राथमिकता एफआईएच प्रो लीग है। हम ओलंपिक में पदक जीतना चाहते हैं। हम प्रो लीग को 2020 के टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए मंच के रूप में इस्तेमाल करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed