{"_id":"282d1d1c-2ce3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mandeep-stars-in-india-win-over-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनदीप सिंह के दो गोल से भारत जीता","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
मनदीप सिंह के दो गोल से भारत जीता
कुआलालंपुर/एजेंसी
Updated Mon, 12 Nov 2012 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉरवर्ड मनदीप सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर सुल्तान आफ जोहार कप हॉकी प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही। मनदीप ने सातवें और फिर आठवें मिनट में गोल दागकर उसे 2-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
एलेक्जेंडर शोलकोफने 41वें मिनट में गोल दागकर भारत की बढ़त को कम कर दिया। तालविंदर सिंह ने हालांकि एक मिनट बाद एक और गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया, जो निर्णायक स्कोर रहा। जर्मनी की ओर से गोल के कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन भारतीय गोलकीपर सुशांत टिर्की ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया। मनदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत अपने तीसरे लीग मैच में बुधवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत ने अपने शुरुआती मैच में आस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया था।
विज्ञापन