फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Malaysia not invited for Pakistan for Azlan Shah Cup for not paying Rs 8.83 lakh rupees, Know whole matter

Hockey: हॉकी में भी पाकिस्तान की किरकिरी, 8.83 लाख नहीं चुकाने पर मलयेशिया से नहीं मिला अजलान शाह कप का न्योता

Sat, 26 Apr 2025 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Apr 2025 09:24 AM IST
सार

जोहर संघ ने पहले ही इस मुद्दे को मलयेशिया महासंघ के समक्ष उठाया है और धमकी दी है कि अगर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे इस मामले को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के समक्ष ले जाएंगे।

विज्ञापन
Malaysia not invited for Pakistan for Azlan Shah Cup for not paying Rs 8.83 lakh rupees, Know whole matter
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI

विस्तार

क्रिकेट के बाद अब हॉकी में भी पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है। पैसे का भुगतान नहीं करने की वजह से उन्हें एक बड़े टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित तक नहीं किया गया है। यह मामला मलयेशिया से जुड़ा हुआ है। दरअसल, मलयेशिया हॉकी महासंघ ने जोहर हॉकी संघ को 10,349 अमेरिकी डॉलर (8.83 लाख रुपये) के बकाए का भुगतान नहीं करने के कारण पाकिस्तान को वार्षिक अजलान शाह कप के लिए आमंत्रित नहीं किया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के एक सूत्र ने कहा कि जोहर संघ ने पीएचएफ को आधिकारिक पत्र भेजा है। इसमें अक्तूबर 2023 में टीम के साथ मलयेशिया गए पीएचएफ अधिकारियों और उनके परिवारों के आवास, यात्रा और अन्य खर्चों के लिए भुगतान की जाने वाली राशि के बारे में सख्त लहजे में बताया गया है।
विज्ञापन

पाकिस्तानी अधिकारी आलीशान होटल में ठहरे
पाकिस्तान की टीम जोहर हॉकी कप खेलने के लिए मलयेशिया गई थी और पीएचएफ के कुछ अधिकारी और उनके परिवार भी टीम के साथ गए थे। एक सूत्र ने बताया, 'टीम के ठहरने और अन्य खर्चों का वहन आयोजकों को उठाना था, लेकिन पीएचएफ के अधिकारियों को बता दिया गया था कि उन्हें अपने सभी खर्च खुद ही उठाने होंगे। ये अधिकारी भी उसी आलीशान होटल में रुके थे जहां टीमें ठहरी हुई थीं। इसमें पीएचएफ के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

जोहर संघ ने पाकिस्तान को दी इस बात की धमकी
जोहर संघ ने पहले ही इस मुद्दे को मलयेशिया महासंघ के समक्ष उठाया है और धमकी दी है कि अगर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे इस मामले को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के समक्ष ले जाएंगे। सूत्र ने कहा, 'पीएचएफ के मौजूदा अध्यक्ष और उनकी टीम इस मामले को लेकर परेशानी में है, क्योंकि महासंघ पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उन्हें पीएचएफ के पूर्व अधिकारियों द्वारा किए गए इन खर्चों के बारे में जानकारी नहीं थी।' सुल्तान अजलान शाह कप का आयोजन 22 से 29 नवंबर तक मलयेशिया के इपोह में होना है।
विज्ञापन

क्रिकेट में भी कई बार हो चुकी है पाकिस्तान की किरकिरी
इससे पहले क्रिकेट में भी पाकिस्तान की कई बार किरकिरी हो चुकी है। 2023 एशिया कप में पीसीबी के मेजबान रहते एशिया कप टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित की गई थी। तब पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पैसे नहीं चुकाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल फिलहाल में प्रदर्शन भी खराब रहा है। टीम 2023 वनडे विश्व कप, 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट्स के पहले दौर से ही बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed