{"_id":"f7d950547573466515ca5c1dd57654fd","slug":"make-me-coach-i-can-deliver-results-in-one-year-pillay","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे टीम का कोच बनाओ, एक साल में मिलेंगे नतीजे' ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
'मुझे टीम का कोच बनाओ, एक साल में मिलेंगे नतीजे'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 23 Jul 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी के लिए विदेशी कोच को गैर जरूरी बताते हुए पूर्व कप्तान और स्टार स्ट्राइकर धनराज पिल्लै ने कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के कोच बनने को तैयार हैं और उन्होंने एक साल में नतीजे देने का दावा भी किया।
विज्ञापन
धनराज ने कहा, ‘भारतीय हॉकी को विदेशी कोच की जरूरत नहीं है। विदेशी कोचों पर काफी पैसा बर्बाद हो रहा है लेकिन एथेंस ओलंपिक (2004) में गेरार्ड राक से लेकर लंदन ओलंपिक (2012) में माइकल नॉब्स तक नतीजा सिफर ही निकला है।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी की स्थिति जस की तस है और हम विश्व कप में जगह बनाने को संघर्ष कर रहे हैं।’ ऑस्ट्रेलिया के माइकल नॉब्स को हटाए जाने के बाद से भारतीय हॉकी में देशी बनाम विदेशी कोच की बहस छिड़ी हुई है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई कोच रिक चार्ल्सवर्थ ने हाल ही में कहा है कि भारतीय कोच आधुनिक हॉकी की जरूरतों पर खरे नहीं उतरते।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने वाली एयर इंडिया के कोच धनराज ने कहा, ‘मैं कहता हूं कि मुझे भारतीय हॉकी टीम का कोच बनाकर देखें।
मुझे अपनी शर्तों पर काम करने दिया जाए तो मैं एक साल में नतीजे देने का वादा करता हूं। पहले भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों के कोच को राष्ट्रीय कोच बनाया गया।
फिर वह सैड्रिक डिसूजा हो, वासुदेवन भास्करन, राजिंदर सिंह या हरेंद्र सिंह। फिर मुझे यह मौका क्यों नहीं दिया जा सकता।’