फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   LIVE updates of India vs Korea in asian games 2018 womens hockey

IND v KOR: टीम इंडिया की शानदार जीत, महिला हॉकी में 4-1 से कोरिया को किया पराजित

Sat, 25 Aug 2018 09:32 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 25 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
LIVE updates of India vs Korea in asian games 2018 womens hockey

18वें एशियाई खेलों में जीत के रथ पर सवार भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखा। शनिवार को महिला हॉकी के एक मुकाबले में कोरिया को 4-1 से हराते हुए भारतीय टीम ने पूल बी में टॉप किया। भारत अब पूल का समापन 27 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगा। 

विज्ञापन


भारत की पुरूष टीम रविवार को पूल ए में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। 

पहले तीन क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच 1-1 गोल के साथ खेल लगभग बराबरी का चल रहा था। हालांकि भारत ने आखिरी क्वार्टर में बहुत ही शानदार खेल दिखाते हुए दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। गुरजीत कौर ने शानदार खेल दिखाया। नौ गोल के साथ वह सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं।
विज्ञापन


भारत की ओर से 15वें मिनट में नवनीत कौर ने पहला गोल किया। गुरजीत ने 53 और 54 मिनट में गोल दागा तो तो ठीक अगले ही मिनट में अनुभवी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कोरिया के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरिया की ओर से एकमात्र गोल 20वें मिनट पर यूरिम ली ने पेनल्टी स्ट्रोक में किया। जो एक्शन रिप्ले में साफ-साफ गलत तरीके से लिया गया है दिख रहा था।

इसके पहले अपने भारतीय महिलाओं ने अपने दोनों मैचों में रिकॉर्ड गोल हासिल कर अपने विपक्षियों को धूल चटाई थी।

नीचे पढ़िए लाइव अपडेट

भारत के लिए चौथा गोल, स्कोर भारत 4-1 कोरिया

56वें मिनट में कोरिया के सर्कल के अंदर लालरेमसियामी ने गोलकीपर को छकाया और वंदना काटरिया को पास किया, वंदना थोड़ा-सा लड़खड़ाई लेकिन गोल करने से नहीं चूकी।
 
भारत का तीसरा गोल, स्कोर भारत 3-1 कोरिया

एक बार फिर गुरजीत सिंह ने इस पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, इस बार शानदार ड्रैग फ्लिक के साथ।

55वें मिनट में भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर 

पेनल्टी कॉर्नर पर रीना के पास को गुरजीत को गोल में बदला लेकिन कोरिया ने रेफरल लिया लेकिन फैसला भारत के पक्ष में,भारत 2-1 से आगे

....और ये गोल, भारत 2-1 कोरिया

-पेनल्टी कॉर्नर पर रीना के पास को गुरजीत को गोल में बदला लेकिन कोरिया ने रेफरल लिया लेकिन फैसला भारत के पक्ष में, भारत 2-1 से आगे।

-मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला भारत को 54वें मिनट में।

-भारतीय डिफेंस का अच्छा प्रदर्शन है, अब तक कोरिया एक भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सका है।
 
-43वें मिनट में एक अच्छा मूव बनाने के बावजूद भारत ने सर्कल के करीब जाकर पॉजिशन खो दी और एक और मौका गंवा दिया।

-38वें मिनट में नेहा अग्रवाल ने अच्छी कोशिश की लेकिन कोरिया के डिफेंस के सामने यह नाकाम रहा। 

- भारतीय टीम आज अच्छे मूव बनाने में नकाम रही है, वो कोरिया के डिफेंस को भी नहीं तोड़ पा रहे हैं।

- 35वें मिनट में भारत दूसरे हाफ में पहली बार सर्कल के अंदर घुसा लेकिन कोरिया के डिफेंस से पास नहीं कर पाए और एक और कोशिश नाकाम।

तीसरे क्वार्टर में कोरियाई टीम की तेज शुरुआत। 

हाफ टाइम के बाद का खेल शुरू


हाफ टाइम तक का खेल खत्म, भारत 1-1 कोरिया

-कोरिया ने भी एक बेहद आसान मौका गंवाया। सेकेंड पोस्ट पर चूका यह मौका। 28वें मिनट में भारत पिछड़ने से बच गया, साउथ कोरिया की चो हायजिन एक बहुत ही करीबी गोल से चूक गईं।

-नवजोत कौर ने एक सुनहरा मौका गंवाया। जापान के सर्कल में खड़ी उदिता ने नवजोत को पास किया, नवजोत के सामने केवल दो डिफेंडर थे। उन्हें सिर्फ गेंद कंट्रोल करके गोली को छकाना था। मगर शॉट दिशाहीन। गोलपोस्ट से बेहद ऊंचा।

भारत 1-1 कोरिया

कोरिया को रेफरी ने पेनल्टी स्ट्रोक दिया। भारतीय कप्तान ने वीडियो रेफरल की मांग की। कोरियाई खिलाड़ी ने गोल किया, लेकिन रुकिए यहां कुछ समस्या है। 19वें मिनट में कोरिया ने गोल किया। रेफरी देख रहे थे कि कहीं स्ट्रोक लेते वक्त कोरियई खिलाड़ी ने बॉल ड्रेग तो नहीं किया। मगर फैसला बरकरार।

भारत 1-0 कोरिया

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत होते ही भारतीय टीम के लिए खुशी। 17वें मिनट में भारत ने दागा मैच का पहला गोल>। नवनीत कौर ने बेहतरीन डिफलेक्शन से टीम के लिए यह गोल किया।

- पहले क्वार्टर का खेल खत्म। स्कोर भारत 0-0 कोरिया

- पहला क्वार्टर खत्म होने में 6 मिनट शेष। इस बीच कोरियाई टीम का लगातार 2 आक्रमण। भारतीय टीम खुशकिस्मत रही कि कोरिया सुनहरे मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर पाया।

- दोनों ही टीमे अपने गोल की तलाश में।

-चौथे मिनट में कोरियाई टीम का जोरदार आक्रमण। मगर भारतीय डिफेंस बेहद सतर्क। कोरिया का प्रयास विफल।

- दूसरे मिनट में ही भारत की ओर से आक्रमण बनता हुआ। बॉल पर भारतीय महिलाओं का अच्छा कंट्रोल। भारतीय टीम कोरियाई डी के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रही।

-दोनों ही टीम की खिलाड़ी फिल्ड पर पहुंची। राष्ट्रगान के बाद पहला क्वार्टर शुरू।

दोनों ही टीम की शुरुआत लाइनअप




नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed