फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Lat exam of Indian hockey team

भारत की पुरुष हॉकी टीम का आखिरी इम्तिहान

Sat, 06 Apr 2019 09:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 06 Apr 2019 09:47 PM IST
सार

- ऑस्ट्रेलिया दौरा एफआईएच सीरीज फाइनल्स से पहले

- सोमवार से बेंगलुरु में शुरू होने वाले शिविर के लिए 60 खिलाड़ी

-भारत को समझ में आ गई अनुभव की अहमियत 

- प्रतिबंध हटने के बाद आकाशदीप अब शिविर में 

-आकाशदीप के साथ  फिट रमणदीप, सुनील की टीम में वापसी तय 

-एफआईएच सीरीज फाइनल्स से पहले रीड संभाल लेंगे चीफ कोच पद
 

विज्ञापन
Lat exam of Indian hockey team
भारतीय हॉकी टीम

विस्तार

भारत की पुरुष हॉकी टीम का मई के पहले हफ्ते में ऑस्ट्रेलिया दौरा भुवनेश्वर में जून में एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स से पहले उसका आखिरी इम्तिहान होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की पुरुष हॉकी टीम का शिविर अगले हफ्ते से बेंगलुरु में शुरू होगा। इस शिविर में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में धमक दिखाने वाले खिलाडिय़ों के साथ 60 खिलाड़ियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


बेंगलुरु में शिविर के लिए ये सभी खिलाड़ी पहुंच चुके हैं और इनमें से सीनियर वर्ग  के लिए भारत के 33 कोर ग्रुप के खिलाडिय़ों को चुना जाएगा। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारत की सीनियर हॉकी टीम भी इसी कोर ग्रुप के खिलाडिय़ों में से चुनी जाएगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के एफआईएच प्रो लीग से हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम मई में करीब तीन हफ्ते खाली थी। तब हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर भारत की पुरुष टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम बनाया। भारत की पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे में मेजबान टीम के खिलाफ पर्थ में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया से जुड़े सूत्रों करीबी सूत्रों पर यकीन करें तो दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ इस दौरे पर अपने दस मुख्य खिलाडिय़ों और बाकी डेवलेपमेंट टीम के साथ उतरने की पेशकश की। इस पर हॉकी इंडिया दरअसल यह साफ करना चाह रही है कि क्या यह सीरीज अंतर्राष्ट्रीय सीरीज होगी या नहीं? 

भारत के लिए एक अच्छी खबर है कि उसके यंग लेकिन सबसे अनुभवी स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह पर ओडिशा हॉकी विश्व कप में लगा दो मैचों का प्रतिबंध खत्म हो चुका है। इस प्रतिबंध के हटने की खबर खुद आकाशदीप सिंह ने शनिवार को 'अमर उजाला’ से की। इस प्रतिबंध के चलते ही आकाशदीप को अजलान शाह कप के लिए भारतीय टीम से बाहर रखा गया था।

आकाशदीप सरीखे सभी अनुभवी खिलाड़ियों की ऑस्ट्रेलिया दौरे और जून में एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के लिए भारतीय टीम में वापसी तय है। अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया की ’बुजुर्ग’ टीम से इपोह में फाइनल में भारत को अपनी नौजवानों से सज्जित टीम की शूटआउट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अनुभव की अहमियत समझ में आ गई है।

चोट के कारण अजलान कप से बाहर रहे अनुभवी रमणदीप सिंह, एसवी सुनील, चिंगलेनसाना सिंह और ड्रैग फ्लिकर हरमनजीत सिंह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। बदकिस्मती से यंग डिफेंडर और 'रशर’  अमित रोहिदास ने अब तक के छोटे से अंतर्राष्ट्रीय करियर में तीन गलतियां की और इन तीनों में भारत हार कर तीन बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गया। 

भारत के इस शिविर को एनालिटिकल कोच क्रिस सिरिलो और स्ट्राइकरों के कोच शिवेंद्र सिंह के साथ हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ही देखेंगे। अजलान शाह कप में हरसाहिब सिंह और शिलानंद लाकड़ा जैसे युवा तुर्कों के नाकाम रहे।


भारत पिछले साल में तीन बड़ृ टूर्नामेंट में अहम टूर्नामेंट में अहम मैच शूटआउट में हार चुका है और ऐसे में जीत में %अनुभव’ की कीमत भारतीय टीम प्रबंधन जान चुका है। ग्राहम रीड के खेल मंत्रालय से भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच पद पर नियुक्ति पर मुहर एफआईएच सीरीज फाइनल्स से पहले लग ही जाएगी क्योंकि हॉकी इंडिया उन्हें यह पद सौंपने को तैयार हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed