फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Junior Hockey World Cup: Easy draw for India in Junior Hockey World Cup, first match with South Korea

Junior Hockey World Cup: जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत को आसान ड्रॉ, पहला मैच दक्षिण कोरिया के साथ

Sat, 24 Jun 2023 09:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 Jun 2023 09:03 PM IST
सार

मेजबान मलयेशिया, गत चैंपियन अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और चिली के साथ ग्रुप ए में है, जबकि छह बार की चैंपियन जर्मनी, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र ग्रुप बी में हैं। नीदरलैंड, बेल्जियम, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ग्रुप डी में है।

विज्ञापन
Junior Hockey World Cup: Easy draw for India in Junior Hockey World Cup, first match with South Korea
जूनियर हॉकी विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत 2023 एफआईएच पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप के शुरुआती दिन पांच दिसंबर को ग्रुप सी में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टूर्नामेंट का आयोजन पांच से 16 दिसंबर तक बुकित जलील स्थित नेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा। भुवनेश्वर में हुए पिछले विश्व कप (2021) में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम को ग्रुप चरण में अपेक्षाकृत आसान ड्रॉ मिला है।
विज्ञापन


शनिवार को यहां जारी ड्रॉ के मुताबिक ग्रुप सी में भारत और दक्षिण कोरिया के अलावा स्पेन और कनाडा की टीमें है। भारतीय टीम ग्रुप चरण में सात दिसंबर को स्पेन जबकि नौ दिसंबर को कनाडा का सामना करेगी। टूर्नामेंट को आधिकारिक तौर पर शनिवार को पुत्रजया के मर्क्योर लिविंग होटल में एक समारोह के दौरान लांच किया गया।
विज्ञापन


मेजबान मलयेशिया, गत चैंपियन अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और चिली के साथ ग्रुप ए में है, जबकि छह बार की चैंपियन जर्मनी, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र ग्रुप बी में हैं। नीदरलैंड, बेल्जियम, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ग्रुप डी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल की शीर्ष संस्था ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ग्रुप का वर्गीकरण एफआईएच जूनियर विश्व रैंकिंग के आधार पर हुआ है जिसमें दुनिया भर की 16 टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

भारत के उत्तम सिंह ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, सुल्तान जोहोर कप और जूनियर एशिया कप में जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। टीम मलयेशिया में जूनियर विश्वकप में पोडियम स्थान हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। भारतीय टीम 2001 और 2016 में जूनियर विश्व कप विजेता रही है। जर्मनी और अर्जेंटीना के बाद भारत तीसरी टीम है जिसने 1979 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट को एक से अधिक बार जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed