{"_id":"61acf15b1a78b42e45566112","slug":"junior-hockey-world-cup-argentina-won-the-world-cup-for-the-second-time-defeating-six-time-champions-germany-in-the-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"Junior Hockey World Cup: अर्जेंटीना ने दूसरी बार जीता विश्व कप, छह बार की चैंपियन जर्मनी को हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Junior Hockey World Cup: अर्जेंटीना ने दूसरी बार जीता विश्व कप, छह बार की चैंपियन जर्मनी को हराया
Sun, 05 Dec 2021 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:13 PM IST
सार
अर्जेंटीना ने जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 जीत लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने जर्मनी को 4-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जेंटीना ने जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 जीत लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने जर्मनी को 4-2 से शिकस्त दी। अर्जेंटीना का यह दूसरा विश्व कप खिताब है। इससे पहले टीम 2005 में भी यह खिताब जीत चुकी है। जर्मनी छह बार की चैंपियन रह चुकी है। हालांकि, वह इस बार अर्जेंटीना से पार नहीं पा सके।
अर्जेंटीना ऐसी तीसरी टीम भी बन गई जिसने जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब दो बार जीता है। जर्मनी (6 बार) के अलावा भारत ने भी 2001 और 2016 में दो बार यह खिताब जीता था। इस हॉकी विश्व कप में फ्रांस की टीम तीसरे और भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। भारत को सेमीफाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद तीसरे स्थान के मैच में भी उसे फ्रांस ने हराया।
लौटारो डोमेन ने फाइनल में तीन गोल दागे
अर्जेंटीना के लिए लौटारो डोमेन ने तीन गोल दागे। यह तीनों गोल उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर किए। लौटारो को इसके लिए फाइनल में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया। फ्रैंको एगोस्टोनिस्कोर्ड ने अर्जेंटीना के लिए चौथा गोल दागा। जर्मनी के लिए जूलियस हेनर और मासी फांन्ट ने दो गोल दागे।
इससे पहले रविवार को ही फ्रांस ने भारत को तीसरे स्थान के मैच में 3-1 से शिकस्त दी। फ्रांस के लिए कप्तान टिमोथी क्लीमेंट स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्होंने टीम के लिए तीनों गोल दागे। टिमोथी ने अपने विश्व कप अभियान की समाप्ती 14 गोल के साथ की। वहीं, भारत के लिए सुदीप ने मैच का इकलौता गोल मारा।
फ्रांस के खिलाफ टूर्नामेंट में 2 मैच हारे
यह फ्रांस के खिलाफ भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में दूसरी हाररही। इससे पहले दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ ही इस साल 24 नवंबर को विश्व कप अभियान की शुरुआत की थी। फ्रांस ने यह मैच 5-4 से जीता था।
विज्ञापन
अर्जेंटीना ने जीता दूसरा विश्व कप खिताबCelebrations continue for #losleoncitos, who have emerged victorious at the FIH Odisha Hockey Men's Junior World Cup 2021.
विज्ञापन
Argentina won their second Hockey Junior World Cup title after a 4-2 win over Germany. #RisingStars #JWC2021 #HockeyInvites @ArgFieldHockey pic.twitter.com/8MsnLGq35jविज्ञापन विज्ञापन— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) December 5, 2021
अर्जेंटीना ऐसी तीसरी टीम भी बन गई जिसने जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब दो बार जीता है। जर्मनी (6 बार) के अलावा भारत ने भी 2001 और 2016 में दो बार यह खिताब जीता था। इस हॉकी विश्व कप में फ्रांस की टीम तीसरे और भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। भारत को सेमीफाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद तीसरे स्थान के मैच में भी उसे फ्रांस ने हराया।
लौटारो डोमेन ने फाइनल में तीन गोल दागे
अर्जेंटीना के लिए लौटारो डोमेन ने तीन गोल दागे। यह तीनों गोल उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर किए। लौटारो को इसके लिए फाइनल में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया। फ्रैंको एगोस्टोनिस्कोर्ड ने अर्जेंटीना के लिए चौथा गोल दागा। जर्मनी के लिए जूलियस हेनर और मासी फांन्ट ने दो गोल दागे।
फ्रांस तीसरे और भारत चौथे स्थान पर#Argentina emerges FIH Hockey Men's Junior World Cup 2021 Champion. #JWC2021 @NewIndianXpress @XpressOdisha pic.twitter.com/PHO8WyPGH7
— Tanmay Das (@tanmay__das) December 5, 2021