फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   International hockey will return in Delhi after 10 years Indian Men Team will face Germany in two test series

Hockey Series: दिल्ली में 10 साल बाद होगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी, भारत का आज जर्मनी से होगा मुकाबला

Wed, 23 Oct 2024 08:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Oct 2024 08:26 AM IST
सार

ध्यानचंद स्टेडियम में अंतिम बार अंतरराष्ट्रीय मैच 2014 में हीरो वर्ल्ड लीग फाइनल का खेला गया था। अब ये दो टेस्ट मैच बुधवार और गुरुवार को खेले जाएंगे। इन टेस्ट मैचों के लिए हॉकी प्रेमियों ने भी रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
International hockey will return in Delhi after 10 years Indian Men Team will face Germany in two test series
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 10 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होने जा रही है। भारतीय हॉकी टीम बुधवार को जब दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाहें पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में इस देश से 2-3 से मिली हार का बदला लेने पर होंगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा। जर्मनी को पेरिस ओलंपिक के फाइनल में नीदरलैंड के हाथों पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी। साथ ही उसकी विश्व रैंकिंग दो है, जबकि भारत पांचवें स्थान पर है। ए
विज्ञापन


भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच से पहले कहा, यह सीरीज दिल्ली में हॉकी के प्रति भावना को पुनर्जीवित करेगी। मुझे उम्मीद है कि इस सीरीज के जरिये दिल्ली में युवा हॉकी को अपनाने के प्रति प्रेरित होंगे। 
विज्ञापन

भारत जीते है पिछले पांच में से तीन मैच
ध्यानचंद स्टेडियम में अंतिम बार अंतरराष्ट्रीय मैच 2014 में हीरो वर्ल्ड लीग फाइनल का खेला गया था। अब ये दो टेस्ट मैच बुधवार और गुरुवार को खेले जाएंगे। इन टेस्ट मैचों के लिए हॉकी प्रेमियों ने भी रुचि दिखाई है। मुफ्त टिकट के लिए 12 हजार दर्शकों ने आवेदन किया है। स्टेडियम की क्षमता 16 हजार दर्शकों की है। कागजों में जर्मनी जरूर ताकतवर दिखाई दे रहा है, लेकिन इस देश के साथ पिछले पांच मुकाबलों में भारत ने तीन जीते हैं, जबकि दो में उसे हार मिली है। 

राजिंदर, आदित्य नए चेहरे
टीम में ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार को शामिल किया गया है। टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे, जबकि उपकप्तानी विवेक सागर करेंगे। हार्दिक चोट के कारण टीम से बाहर हैं। टीम में राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन पदार्पण करने जा रहे हैं। मंदीप सिंह की टीम में वापसी हुई है। भारत ने इस साल पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और टोक्यो में अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed