फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Womens hockey team breaks down during telephonic conversation with Prime Minister Narendra Modi

हौसलाअफजाई: पीएम मोदी ने फोन कर बढ़ाया महिला हॉकी टीम का हौसला, फूट-फूटकर रोने लगीं खिलाड़ी

Fri, 06 Aug 2021 01:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Aug 2021 01:52 PM IST
सार

बता दें कि भारतीय टीम पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन ब्रिटेन से 3-4 से हारकर कांस्य से चूक गई।

विज्ञापन
Indian Womens hockey team breaks down during telephonic conversation with Prime Minister Narendra Modi
पीएम मोदी ने महिला हॉकी टीम से फोन पर बात - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम को भले ही ब्रिटेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम 130 करोड़ देशवासियों का दिल जीत गई। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला हॉकी टीम को फोन कर ढांढस बंधाया। पीएम मोदी के फोन करते ही खिलाड़ी फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान पीएम ने टीम के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की और कहा कि आप पर देश को गर्व है। बता दें कि भारतीय टीम पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन ब्रिटेन से 3-4 से हारकर कांस्य से चूक गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


बातचीत में पीएम मोदी ने क्या कहा?


2 मिनट 48 सेकंड के वीडियो में पीएम ने कहा, 

प्रधानमंत्री: आप सभी को नमस्कार
महिला हॉकी खिलाड़ी: नमस्ते, नमस्ते सर

प्रधानमंत्री: देखिए आप सब लोग बहुत बढ़िया खेले हैं। आपने इतना पसीना बहाया, इतना पसीना बहाया। सबकुछ छोड़छाड़ कर आप साधना कर रहे थे। आपका पसीना पदक नहीं ला सका। मगर आपका पसीना करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बन गया। आपके सभी साथियों और आपके कोच को बधाई देता हूं। निराश बिल्कुल नहीं होना है। अच्छा मैं देख रहा था कि नवनीत की आंख पर कुछ चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला हॉकी खिलाड़ी: हां जी कल उसको चोट आई थी। उसको चार टांके लगे हैं। 
प्रधानमंत्री: आपको कोई तकलीफ तो नहीं आई। बंदना आप सब ने तो बहुत बढ़िया किया। सलीमा ने तो कमाल कर दिया।

महिला हॉकी खिलाड़ी: थैंक्यू सो मच सर
प्रधानमंत्री: देखिए आप सब को निराश नहीं होना है। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। भारत हॉकी की पहचान है। इतने दशकों के बाद भारत में हॉकी पुनर्जीवित हो रही है और आप लोगों की मेहनत की वजह से हो रही है। बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी टीम के कोच से भी बात की।


हार के बाद भी पीएम ने बढ़ाया था हौसला
गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के कई दिग्गज लोगों ने टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।'

हमें आप सभी पर गर्व है- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके देश के हर नागरिक का दिल जीत लिया है। कोविंद ने कहा, 'हमें आप सभी पर गर्व है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के हर नागरिक का दिल जीत लिया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed