फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Womens and Mens Hockey Teams were given a warm welcome as they arrived in Odisha

ओडिशा: भुवनेश्वर पहुंची भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Tue, 17 Aug 2021 03:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 03:35 PM IST
सार

दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए राज्य के खेल मंत्री टी के बहेड़ा और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की मौजूद थे।

विज्ञापन
Indian Womens and Mens Hockey Teams were given a warm welcome as they arrived in Odisha
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम मंगलवार को ओडिशा पहुंची। दोनों टीमों का भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। शंखनाद, फूलमालाओं और टीका लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए राज्य के खेल मंत्री टी के बहेड़ा और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की मौजूद थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों टीमों के खिलाड़ी यहां एक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद होंगे। कलिंगा स्टेडियम पर दोनों टीमों का मुख्यमंत्री के साथ फोटो सेशन होगा। वहीं, शाम में लोकसेवा भवन में सीएम पटनायक टीमों को सम्मानित करेंगे। कलिंगा स्टेडियम पर डिनर में दोनों टीमों के साथ मुख्यमंत्री मौजूद होंगे। गौरतलब है कि ओडिशा सरकार 2018 से भारतीय हॉकी टीमों की आधिकारिक प्रायोजक है। बता दें कि पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद भारत के लिए पदक जीता। वहीं महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed