फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Women's Hockey Team: Rani Rampal returns to Team India, but goalkeeper Savita Punia will captain Indian Team

Indian Women's Hockey Team: रानी रामपाल की टीम इंडिया में वापसी, लेकिन गोलकीपर सविता ही करेंगी कप्तानी

Wed, 06 Apr 2022 04:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Apr 2022 04:38 PM IST
सार

भारतीय टीम प्रो लीग में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। नीदरलैंड 17 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है।

विज्ञापन
Indian Women's Hockey Team: Rani Rampal returns to Team India, but goalkeeper Savita Punia will captain Indian Team
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल ने नीदरलैंड के खिलाफ आगामी एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों के लिए मंगलवार को गोलकीपर सविता की अगुवाई वाली 22 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में वापसी की। टीम में मिडफील्डर महिमा चौधरी और स्ट्राइकर ऐश्वर्या राजेश चव्हाण के रूप में दो नए चेहरे भी शामिल हैं, जो शुक्रवार और शनिवार को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में होने वाले दो मैचों से सीनियर टीम में पदार्पण करेंगे।
विज्ञापन


रानी की अगुवाई में भारतीय टीम पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थी। यह स्टार स्ट्राइकर चोटिल होने के कारण इसके बाद राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेल पाई। रानी की वापसी के बावजूद गोलकीपर सविता टीम की कप्तान बनीं रहेंगी, जबकि दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान होंगी।
विज्ञापन


भारत को हालांकि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली सलीमा टेटे, शर्मिला देवी और लालरेमसियामी की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी जो दक्षिण अफ्रीका में जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारतीय महिला टीम अभी छह मैचों में 12 अंकों के साथ प्रो लीग तालिका में चौथे स्थान पर है। नीदरलैंड छह मैचों में 17 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर : सविता (कप्तान), रजनी एतिमारपू
डिफेंडर्स : दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, रश्मिता मिंज, सुमन देवी थोडम
मीडफील्डर्स : निशा, सुशीला चानू, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, नमिता टोप्पा, सोनिका, नेहा, महिमा चौधरी
फॉरवर्ड : ऐश्वर्या राजेश चव्हाण, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, रानी रामपाल, मारियाना कुजूर
स्टैंड बाय : उपासना सिंह, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया

मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा- इंग्लैंड की टीम के दौरा नहीं कर पाने के कारण अब नीदरलैंड के खिलाफ हॉकी प्रो लीग के मैचों से मैदान पर वापसी शानदार है। हमारी जूनियर खिलाड़ी विश्वकप में खेल रही हैं और ऐसे में हमें अपने कोर ग्रुप की गहराई का आकलन करने में मदद मिलेगी। मैं मैदान पर कुछ नए चेहरों को देखने को लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि रानी ने वापसी के लिए कड़ी मेहनत की और यदि अभ्यास अच्छा रहा तो मुझे उम्मीद है कि वह एक मैच में खेल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed