फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women's hockey team beats Uruguay 4-1 in FIH Series Finals opener

भारतीय महिला हॉकी टीम की विजयी शुरुआत, पहले मैच में उरूग्वे को 4-1 से हराया

Sat, 15 Jun 2019 06:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 15 Jun 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Indian women's hockey team beats Uruguay 4-1 in FIH Series Finals opener
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : pti

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स हिरोशिमा 2019 में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को यहां उरूग्वे पर 4-1 की शानदार जीत से की। विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने कप्तान रानी केगोल से खाता खोला जिन्होंने 10वें मिनट में टीम को आगे कर दिया।

विज्ञापन


उरूग्वे के कई मौके बनाने के बावजूद पहले क्वार्टर के बाद भारत का स्कोर 1-0 था। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने दबदबा कायम रखा। 21वें मिनट में भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला और गुरजंट कौर ने इस एकमात्र पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की जिससे टीम 2-0 से आगे हो गई। तीसरे क्वार्टर में खराब शुरुआत के बावजूद भारत ने पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन उरूग्वे की गोलकीपर कांस्टान्स श्मिट लेरमैन ने इस शॉट को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


इसी मिनट में उरूग्वे को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दोनों मौके उसकी खिलाड़ियों ने गंवा दिए। भारत ने लगातार दबाव बनाए रखा जिसका उन्हें 40वें मिनट में फल भी मिला। वंदना कटारिया के बेहतरीन पास पर ज्योति ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर तक स्कोर यही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर में भी हाल यही रहा। 50वें मिनट में नेहा गोयल को गोल करने का मौका मिला लेकिन वह इस पर कामयाब नहीं हो सकी जो गोल पोस्ट से इंच दूर चला गया। एक मिनट बाद ही उरूग्वे ने मारिया टेरेसा वियाना आचे के शानदार प्रयास पर गोल कर दिया, वह भारतीय डिफेंस को चीरती हुई गोलपोस्ट तक पहुंची और अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। भारत ने पांच मिनट बाद स्कोर 4-1 कर दिया जब कप्तान रानी ने प्रतिद्वंद्वी के डी से अच्छा पास लालरेमसियामी की ओर दिया जिन्होंने इसे उरूग्वे के गोलपोस्ट में पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed