{"_id":"788132cef58022e38587550c47a14783","slug":"indian-women-hockey-team-trash-hongkong-in-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कपः भारतीय महिलाओं ने हांगकांग को धोया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशिया कपः भारतीय महिलाओं ने हांगकांग को धोया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 22 Sep 2013 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिलाओं ने आठवें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।
विज्ञापन
भारत ने शनिवार को पूल ए के शुरुआती मुकाबले में हांगकांग को 13-0 से धो दिया।
कुआलालंपुर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को अगले साल हालैंड के हेग में 31 मई से 14 जून तक होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा।
भारत के लिए स्टार स्ट्राइकर रानी (2रे मिनट, 6वें, 23वें, 24वें, 26वें, 34वें और 58वें) ने सात गोल दागे।
वंदना कैटारिया (13वें, 18वें, 39वें) ने तीन गोल ठोके जबकि पूनम रानी (69वें) और जयदीप कौर (70वें) मिनट में एक-एक गोल ठोका। भारतीय टीम रविवार को चीनी टीम से भिड़ेंगी।
विज्ञापन