{"_id":"5ca4d7c7bdec22140966e961","slug":"indian-women-hockey-team-confident-of-taming-malaysia-in-5-match-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत से आगाज चाहेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, मलयेशिया के खिलाफ पहला मुकाबला आज","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
जीत से आगाज चाहेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, मलयेशिया के खिलाफ पहला मुकाबला आज
Thu, 04 Apr 2019 12:30 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : file photo
गोलकीपर सविता पुनिया की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को जब मलयेशिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ आगाज का होगा।
विज्ञापन
पिछली बार भारत और मलयेशिया की टक्कर 2017 एशिया कप में हुई थी, जिसमें भारत ने राउंड रॉबिन लीग 2-0 से और चीन के खिलाफ फाइनल जीता था। दोनों टीमों के बीच मैच हर एक दिन छोड़कर होंगे। फाइनल 11 अप्रैल को खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही और उसे जीत का दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने इस साल स्पेन का सफल दौरा किया। उसने मेजबान और विश्व कप 2018 कांस्य पदक विजेता को 5-2 से हराया, दो मैच ड्रॉ खेले और एक में उसे हार मिली। टीम ने विश्व कप की उपविजेता आयरलैंड से1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद उसे 3-0 से धोया।
विज्ञापन
भारतीय टीम के कोच शोर्ड मराइन ने कहा,‘हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाना संभव नहीं होता। उसके लिए काफी अनुशासन और जिम्मेदारी लेने की जरूरत होती है। मैं इसके लिए मेहनत कर रहा हूं। हमारी चुनौती विरोधी टीम से नहीं बल्कि खुद से है ।’