फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women hockey player Vandana Kataria breaks down as she hugs her mother on arrival at their residence in Haridwar

VIDEO: टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली वंदना पहुंचीं हरिद्वार, अपनी मां से गले मिल हुईं भावुक

Wed, 11 Aug 2021 11:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Aug 2021 11:12 PM IST
सार

वंदना उत्तराखंड के हरिद्वार में अपने घर पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। वंदना अपनी मां से भी मिलीं और इस दौरान उनसे गले मिलकर भावुक हो गईं।

विज्ञापन
Indian women hockey player Vandana Kataria breaks down as she hugs her mother on arrival at their residence in Haridwar
वंदना कटारिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद स्वदेश लौट चुकी हैं। टोक्यो में इतिहास रचने के बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच रही हैं और परिवार वालों से मिल रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया भी अपने घर पहुंचीं।

विज्ञापन


वंदना उत्तराखंड के हरिद्वार में अपने घर पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। वंदना अपनी मां से भी मिलीं और इस दौरान उनसे गले मिलकर भावुक हो गईं। लंबे समय के बाद अपने घर पहुंचीं वंदना के आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान थी। उनकी मां ने भी उनके माथे को चूमकर आशीर्वाद दिया और काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस बार टोक्यो ओलंपिक में नया इतिहास बनाया। टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची। यही नहीं वंदना ने भी इस दौरान ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। वंदना ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीन गोल किए और टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed