फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women hockey coach Sjoerd Marijne forced to cancel trip to meet family due to coronavirus

कोरोना की वजह से भारत में फंसे महिला हॉकी कोच, पाबंदियों के कारण नहीं हो पा रही है घर वापसी

Sat, 14 Mar 2020 04:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 14 Mar 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Indian women hockey coach Sjoerd Marijne forced to cancel trip to meet family due to coronavirus
Sjoerd Marijne

कोरोना के बढ़ते प्रभाव और तेजी से संक्रमण फैलने के खतरे के बीच दुनियाभर में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसमें मुख्य तौर पर दूसरे देशों की यात्रा करने पर रोक लगाई गई है। यही नहीं महामारी का रूप ले चुके इस खतरनाक वायरस का सबसे अधिक प्रभाव जनजीवन और अर्थव्यवस्था के बाद खेल जगत पर पड़ा है।

विज्ञापन


दुनियाभर के खेल टूर्नामेंटों को तत्काल प्रभाव से या तो रद्द कर दिया गया है, या फिर उन्हें स्थगित कर दिया गया है। इसे देखते हुए खिलाड़ियों और टीम से जुड़े लोगों को भी कहीं भी यात्रा करने से मना किया गया है। ऐसे में नीदरलैंड के रहने वाले भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच जर्ड मारिने अपने घर वापस नहीं जा पा रहे हैं और भारत में ही फंसे हुए हैं। महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप टलने के बाद 48 वर्षीय मारिने को शुक्रवार की रात को अपने देश जाना था लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए वे नहीं जा पाए।
विज्ञापन

 


पांच हजार से अधिक लोगों की जान ले चुके इस वायरस को रोकने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। भारत सरकार समेत कई मुल्कों ने अपने यहां विदेशी नागरिकों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी है और सभी को घरों में रहकर सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed