फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian women draws against belgium in fih wl r3

भारतीय महिला टीम ने बेल्जियम को ड्रा पर रोका

Fri, 14 Jun 2013 08:21 PM IST
रोटरडम
रोटरडम Updated Fri, 14 Jun 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
indian women draws against belgium in fih wl r3

भारत ने पिछले मैच में मिली करारी हार को पीछे छोड़ते हुए शुक्रवार को बेहतरीन प्रदर्शन किया और बेल्जियम को 1-1 से ड्रा पर रोक दिया।

विज्ञापन


एफआईएच वर्ल्ड हॉकी लीग राउंड तीन महिला टूर्नामेंट में भारत को इस ड्रा से एक अंक हासिल हुआ। भारतीय हॉकी टीम का अपने ग्रुप बी में अब आखिरी मुकाबला रविवार को जर्मनी से होना है। भारत की ओर से अनुपा बारला ने 38वें मिनट में गोल ठोका।
विज्ञापन


भारतीय टीम कल तीसरे नंबर की टीम से न्यूजीलैंड से 0-7 से बुरी तरह पिट गई थी। लेकिन आज बेल्जियम के खिलाफ टीम का प्रदर्शन सुधरा हुआ दिखा।

भारत ने खासतौर पर दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाया और बेल्जियम को पेनल्टी कार्नर पर गोल नहीं हासिल करने दिए।

बेल्जियम ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत करते हुए पांचवें मिनट में बढ़त बना ली। भारत ने दसवें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहले हाफ में बराबरी का गोल पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन पेनल्टी कार्नर पर उसके निशाने चूकते रहे। आधे समय तक बेल्जियम के पास 1-0 की बढ़त बनी हुई थी।

दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया और अनुपा बारला ने 38वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया।

बेल्जियम ने 43वें मिनट में अपना छठा पेनल्टी कार्नर हासिल किया जो बेकार गया। आखिरी पांच मिनटों में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए।

खासतौर पर बेल्जियम के हमले कहीं ज्यादा खतरनाक थे लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने अच्छे बचाव करते हुए मैच ड्रा कराने में कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed