{"_id":"d5f01f895b2e7a68015ed2eb753191d7","slug":"indian-women-claims-bronze-in-asia-cup-hockey","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप टिकट से चूके भारत ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
वर्ल्ड कप टिकट से चूके भारत ने जीता कांस्य पदक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Sep 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल वर्ल्ड कप हॉकी के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई भारतीय महिलाओं ने आठवें महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में आखिरकार चीन को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।
विज्ञापन
कुआलालम्पुर (मलेशिया) में निर्धारित समय तक मैच 2-2 की बराबरी पर छूटने के बाद भारतीय टीम ने चीन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 के अंतर से हराया।
इस जीत के साथ ही भारतीय महिलाओं ने लीग चरण में चीन से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
भारत ने हालांकि मैच में अच्छी शुरुआत की और पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली लेकिन चीन ने दूसरे हाफ में पलटवार करते हुए मैच को पेनाल्टी शूटआउट में खींच दिया।
विज्ञापन
इस बीच जापान ने मौजूदा चैंपियन कोरिया को 2-1 से हराकर खिताब जीतने के साथ ही वर्ल्ड कप में भी प्रवेश पा लिया।