फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian woman beats japan by 4-2 to reach asia cup woman hockey final

एशिया कप महिला हॉकी: जापान को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा 

Sat, 04 Nov 2017 04:16 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 04 Nov 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
indian woman beats japan by 4-2 to reach asia cup woman hockey final
रानी रामपाल - फोटो : sportstarlive
एशिया कप 2017 के सेमीफाइनल में भारतीय महिलाओं ने वर्तमान चैंपियन जापान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने बेहद रोमांचक मुकाबले में जापान को करारी मात देते हुए मैच 4-2 से अपने नाम किया। भारतीय महिलाओं का अब फाइनल में मुकाबला चीन के सा‌थ होगा। 2009 में भी भारत और चीन के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल में सातवें और नौवें मिनट में गुरजीत कौर ने त‌था नौवें मिनट में नवजोत कौर और 38 वें मिनट में लालरेमसियामी ने गोल दागे। भारत चौथीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है। भारत ने 2004 में खिताब जीता है। 1999 तथा 2009 में वह उप विजेता रहा है। 
विज्ञापन


रानी रामपाल टीम की कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम अब एशिया कप के फाइनल में रविवार 5 नवंबर को चीन से मुकाबला करेगी। टीम इंडिया ने हाल ही में लीग मैच में चीन को 4-1 से हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप जीतने वाली टीम को 2018 के इंग्लैंड में होने वाले विश्व में सीधे प्रवेश मिल सकेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed