फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian team in third place in Hockey Ranking Women team also raise one spot

Hockey Rankings: एक साल बाद शीर्ष तीन में पहुंची भारतीय पुरुष टीम, महिलाओं को भी एक स्थान का फायदा

Mon, 18 Sep 2023 07:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 07:02 PM IST
सार

मई 2022 के बाद पहली बार भारतीय पुरुष टीम शीर्ष तीन हॉकी टीमों में शामिल हुई है। वहीं, इंग्लैंड की टीम शीर्ष तीन से बाहर हो चुकी है। नीदरलैंड की बादशाहत बरकरार है।

विज्ञापन
Indian team in third place in Hockey Ranking Women team also raise one spot
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की नवीनतम विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत (2771) मई 2022 में बाहर होने के बाद एक साल से अधिक समय के बाद शीर्ष तीम टीमों में वापस आया है। पिछले महीने चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में टीम इंडिया अजेय रही थी। भारत ने सात में से छह मैच जीते थे, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। इंग्लैंड की टीम शीर्ष तीन से बाहर हो चुकी हैं। इंग्लैंड के पास 2745 अंक हैं। यह टीम फाइनल में नीदरलैंड से 1-2 से हार गई थी और यूरो हॉकी खिताब जीतने से चूक गई थी। 
विज्ञापन


फाइनल में अपनी मजबूत स्थिति के बावजूद, टूर्नामेंट में पहले बेल्जियम के खिलाफ हार और फाइनल में हार के साथ-साथ भारत की लगातार जीत के कारण इंग्लैंड चौथे स्थान पर खिसक गया।
विज्ञापन


नीदरलैंड ने यूरो हॉकी चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए अपने खिताब की रक्षा की और चैंपियन बनने के साथ ही शीर्ष स्थान पर अपनी जगह और मजबूत कर ली। नीदरलैंड के पास 3113 अंक हैं। यह टीम इस साल एफआईएच हॉकी प्रो लीग खिताब और 2023 एफआईएच हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक हासिल कर चुकी है। नीदरलैंड्स के प्रभुत्व ने उन्हें दूसरे स्थान पर मौजूद बेल्जियम पर अच्छी बढ़त दिला दी है। बेल्जियम के पास 2989 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी 2689 अंक के साथ पांचवें और ऑस्ट्रेलिया 2544 अंक के साथ छठे स्थान पर है। अर्जेंटीना एक स्थान ऊपर चढ़कर 2350 अंकों के साथ सातवें स्थान पर आ गया है। वहीं, स्पेन की टीम 2347 अंक के साथ आठवें स्थान पर हैं।

महिलाओं की रैंकिंग में, नीदरलैंड (3422) शीर्ष स्थान पर है, ऑस्ट्रेलिया (2818) दूसरे और अर्जेंटीना (2767) तीसरे स्थान पर है। हालाँकि, बेल्जियम (2609) का यूरो हॉकी चैंपियनशिप में शानदार अभियान रहा और उसने रजत पदक जीता जिससे वह जर्मनी (2574) से आगे हो गया क्योंकि दोनों टीमें विश्व रैंकिंग में चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।


भारतीय महिला टीम को एक स्थान का फायदा हुआ है और 2325 अंक के साथ सातवें स्थान पर आ गई है। स्पेन 2173 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड (2001) और जापान (1900) अपने नौवें और 10वें स्थान पर बने हुए हैं, चीन (1894) जापान से थोड़ा पीछे 11वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed