{"_id":"5b538b314f1c1bee748b53bb","slug":"indian-mens-hockey-team-win-test-series-by-3-1-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने लगातार दूसरी जीत के साथ न्यूजीलैंड से जीती हॉकी टेस्ट सीरीज","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत ने लगातार दूसरी जीत के साथ न्यूजीलैंड से जीती हॉकी टेस्ट सीरीज
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
भातीय पुरुष हॉकी टीम
अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे बेहतरीन गोल की बदौलत खाता खोलने के बाद अपना दबदबा बनाए रखते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को बेंगलुरू के साई सेंटर के एस्ट्रो टर्फ पर शनिवार को दूसरे हॉकी टेस्ट मैच में 3-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत ने लगातार दूसरी जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 की निर्णायक बढ़त लेकर तीन मैचों टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मच में गुरुवार को 4-2 से हराया था।
विज्ञापन
भारत के रूपिंदर पाल सिंह अब तक इस सीरीज के दो टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टीफन जेनेस के साथ समान रूप से तीन -तीन गोल कर गोल दागने में शीर्ष पर चल रहे हैं। विजेता भारत के लिए यंग स्ट्राइकर एसवी सुनील और मनदीप सिंह ने भी एक एक गोल किया। पराजित न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र गोल स्टीफन जेनेस ने दागा।
विज्ञापन
रूपिंदर पाल सिंह ने 18 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर आक्रामक अंदाज में आगाज करने वाले भारतीय टीम का खाता खोला। स्टीफन जैनेस ने छह मिनट बाद गोल कर न्यूजीलैंड को एक-एक की बराबरी दिला कर उसकी मैच में वापसी की आस जगाई।
सबसे अनुभवी स्ट्राइकर एसवी सुनील ने दूसरे क्वॉर्टर के खत्म होने से तीन मिनट पहले गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। तीसरे क्वॉर्टर में न्यूजीलैंड ने और गोल कर बराबरी की पुरजोर कोशिश की लेकिन भारत की रक्षापंक्ति की मुस्तैदी से उसकी यह हसरत पूरी नहीं हो सकी। मनदीप सिंह ने चौथे आखिरी क्वॉर्टर के खत्म होने से चार मिनट बाद पहले बढिय़ा मैदानी गोल कर भारत को 3-1 से आगे उसकी जीत निश्चित कर दी। यह मनदीप सिंह का इस सीरीज में दूसरा गोल था।