{"_id":"68470768b1b02ee5e30e65fe","slug":"indian-men-s-hockey-yet-again-conceded-a-late-goal-to-lose-against-netherlands-in-fih-pro-league-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दोहराई गलती, पेनल्टी कॉर्नर बना कमजोरी; नीदरलैंड से मिली लगातार दूसरी हार","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दोहराई गलती, पेनल्टी कॉर्नर बना कमजोरी; नीदरलैंड से मिली लगातार दूसरी हार
Mon, 09 Jun 2025 09:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:40 PM IST
सार
भारत को पूरे मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से सिर्फ एक पर जुगराज सिंह ने 54वें मिनट में गोल किया। भारत के लिए पहला गोल अभिषेक ने 20वें मिनट में किया था।
विज्ञापन
पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले में नीदरलैंड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले शनिवार को भी भारतीय टीम को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर एक बार फिर कमजोरी बना। भारतीय टीम इस मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर में से महज एक गोल में बदल सकी।
सात जून को पहले मैच में बढत बनाने के बावजूद 1-2 से हारी भारतीय टीम दूसरे मैच में भी उन्हीं गलतियों को दोहराती दिखी। भारत को पूरे मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से सिर्फ एक पर जुगराज सिंह ने 54वें मिनट में गोल किया। भारत के लिए पहला गोल अभिषेक ने 20वें मिनट में किया था। नीदरलैंड के लिए थीज वैन डैम ने 24वें मिनट में, टी होडेमेकर्स ने 33वें और यिप यानसेन ने 57वें मिनट में गोल दागे।
एफआईएच प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण में आठ मैचों में 15 अंक लेकर भारत तीसरे स्थान पर है। उसे अगले साल विश्व कप के लिए प्रो लीग के जरिये क्वालिफाई करने के लिए यूरोप चरण से अधिकतम अंक बनाने होंगे लेकिन शुरुआती दोनों मैच हारने से राह कठिन हो गई है।