फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Men ranked third in final fih rankings 2021; Women's hockey team Drop To Ninth; pakistan far below in rankings

Hockey Rankings: साल की अंतिम रैंकिंग में भारतीय हॉकी टीम तीसरे स्थान पर, पाकिस्तान की हुई बत्ती गुल

Thu, 23 Dec 2021 09:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Dec 2021 09:44 PM IST
सार

टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भी कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Indian Men ranked third in final fih rankings 2021; Women's hockey team Drop To Ninth; pakistan far below in rankings
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्ष की आखिरी एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही, जबकि ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम ने नौवें स्थान पर वर्ष का अंत किया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम तीसरे स्थान पर
टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भी कांस्य पदक जीता। भारत 2296.04 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया पहले और बेल्जियम दूसरे स्थान पर
वहीं, ऑस्ट्रेलिया 2642.25 अंक के साथ पहले, एफआईएच प्रो लीग और ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम 2632.12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नीदरलैंड्स (चौथे - 2234.33) और जर्मनी (5वें - 2038.71) ने टॉप पांच में अपना स्थान पक्का किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान 18वें स्थान पर काबिज
वहीं, इंग्लैंड (6वें - 1990.62), अर्जेंटीना (7वें - 1826.11), न्यूजीलैंड (8वें - 1598.24), स्पेन (9वें - 1532.33) और मलेशिया (10वें - 1427.18) भी टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे। एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली कोरियाई टीम 16वें स्थान पर है। वहीं, जापान 17वें स्थान पर है। पाकिस्तान की रैंकिंग 18वीं है। 


महिलाओं में रानी रामपाल की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम 1810.32 अंक लेकर महिला टीमों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। नीदरलैंड्स 3015.35 लेकर टॉप पर है। वहीं, इंग्लैंड 2375.78 अंकों के साथ दूसरे और अर्जेंटीना 2361.28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed