{"_id":"5f6a99066a6e321a4f587af2","slug":"indian-men-hockey-team-analytical-coach-chris-ciriello-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी को झटका, अब टीम के विश्लेषणात्मक कोच सिरीलो का इस्तीफा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी को झटका, अब टीम के विश्लेषणात्मक कोच सिरीलो का इस्तीफा
Wed, 23 Sep 2020 06:08 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक से पहले करारा झटका लगा है। उसके विश्लेषणात्मक कोच क्रिस सिरीलो ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस्तीफा दे दिया है। इससे कुछ दिन पहले डेविड जॉन ने हाई परफोर्मेस निदेशक पद से त्यागपत्र दिया था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के मशहूर ड्रैग फ्लिकर व ओलंपिक कांस्य और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे 34 वर्षीय सिरीलो ने सप्ताहांत में विक्टोरिया में अपने आवास से त्यागपत्र भेज दिया था। सिरीलो कोविड-19 महामारी के बीच जून में ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। तब राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को भी एक महीने का विश्राम दिया गया था।
विज्ञापन
बंगलूरू साई केंद्र में राष्ट्रीय शिविर शुरू हुए डेढ़ महीना हो गया है लेकिन सिरीलो अब तक नहीं लौटे थे। अब पता चला है कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से भारतीय हॉकी के साथ अपना नाता बीच में ही तोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार वह त्वचा संबंधी रोग से परेशान हैं और जो उनके त्यागपत्र का कारण है। सिरीलो पिछले ढाई साल से भारतीय टीम के साथ थे। हॉकी इंडिया के सहयोगी स्टॉफ के जुड़े सिरीलो तीसरे ऑस्ट्रेलियाई हैं जिन्होंने अपना पद छोड़ा है। उनसे पहले जॉन और पुरुष टीम के फिजियो डेविड मैकडोनाल्ड ने पिछले महीने त्यागपत्र दे दिया था।
विज्ञापन