{"_id":"5f34744e8ebc3e3d125c0363","slug":"indian-men-and-women-hockey-camps-will-resume-on-19-august-and-six-players-are-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नहीं होगा पुरुष और महिला हॉकी शिविर, छह खिलाड़ी हैं कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
बंद नहीं होगा पुरुष और महिला हॉकी शिविर, छह खिलाड़ी हैं कोरोना पॉजिटिव
Thu, 13 Aug 2020 05:18 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 Aug 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर बंद नहीं किए जाएंगे। पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित छह खिलाड़ियों के अस्पताल में दाखिल कराए जाने के बाद साई ने हॉकी इंडिया और दोनों टीमों के चीफ कोच ग्राहम रीड और शोर्ड मराइन से बातचीत की।
विज्ञापन
इसके बाद 19 अगस्त से बंगलूरू में शिविर शुरू करने का फैसला लिया है। साई ने दावा किया है कि सभी खिलाड़ियों की हालत ठीक है। उन्हें स्वास्थ्य लाभ हो रहा है। साई का कहना है कि शिविर जारी रखने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इसमें सुरक्षा प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
रीड ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों को पूरी तरह से वायरस मुक्त होने के बाद ही शिविर में शामिल किया जाएगा।