फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian junior women's hockey team concluded their successful tour of Europe with loss to hosts Netherlands

Hockey: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को अंतिम मैच में नीदरलैंड से मिली हार, यूरोप दौर का समापन किया

Tue, 17 Jun 2025 10:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Jun 2025 10:31 PM IST
सार

निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिये हुआ जिसमें भारतीय टीम को हार मिली। 

विज्ञापन
Indian junior women's hockey team concluded their successful tour of Europe with loss to hosts Netherlands
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को अपने यूरोप दौरे के अंतिम मैच में मेजबान नीदरलैंड से 2-3 से शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी। लगातार चार जीत (तीन बेल्जियम के खिलाफ और एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के साथ मैच में उतरी भारतीय टीम ने तकनीकी रूप से मजबूत डच टीम के खिलाफ धैर्य और संयम का परिचय दिया, जो एक कड़े मुकाबले में बदल गया। 
विज्ञापन


दोनों टीमों ने चार क्वार्टर में कई गोल करने के अवसर बनाए, लेकिन दोनों छोर पर अनुशासित बचाव और प्रभावशाली गोलकीपिंग की बदौलत कोई भी पक्ष गतिरोध को नहीं तोड़ सका। मैच शूटआउट तक पहुंचा, जहां लालरिनपुई और प्रियंका यादव ने भारत के लिए अपने मौके बनाए। हालांकि, नीदरलैंड्स ने इमे डे लीउ, रूस अल्केमाडे और लोटे रस्ट के सफल हमलों से बढ़त हासिल कर ली। यूरोपीय दौरा दिसंबर में होने वाले महिला जूनियर विश्वकप की तैयारी का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed