{"_id":"5da32a938ebc3e015e1b748c","slug":"indian-junior-mens-hockey-team-defeated-new-zealand-by-8-2-in-sultan-johor-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहोर कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 8-2 से रौंदा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
जोहोर कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 8-2 से रौंदा
Sun, 13 Oct 2019 07:15 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 13 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : social media
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सुल्तान जोहोर कप में अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया। शनिवार को मलयेशिया को हराने के बाद टीम ने रविवार को भी जीत का अभियान जारी रखा और न्यूजीलैंड पर 8-2 से बड़ी जीत दर्ज कर ली। टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर हाकी टीम की यह लगातार दूसरी जीत है।
विज्ञापन
राउंड रोबिन टूर्नामेंट में उसका अगला मुकाबला मंगलवार को जापान से होगा। भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्राम रवैया अपनाया और कीवी टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
भारत की तरफ से संजय ने 17वें और 22वें गोल किये। उनके अलावा दिलप्रीत सिंह, शैलानंद लाखड़ा, मनदीप मोर, सुमन बेक, प्रताप लाकड़ा और सुदीप चिरमाको ने भी गोल दागे। न्यूजीलैंड की तरफ से दोनों गोल डायलन थामस ने किये।
विज्ञापन