{"_id":"6856efad531405d5e800a650","slug":"indian-junior-men-s-hockey-team-began-its-4-nation-tournament-campaign-with-a-loss-go-down-to-germany-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4-Nation tournament: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की निराशाजनक शुरुआत, मेजबान जर्मनी से मिली हार","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
4-Nation tournament: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की निराशाजनक शुरुआत, मेजबान जर्मनी से मिली हार
Sat, 21 Jun 2025 11:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:15 PM IST
सार
भारतीय टीम इस मैच में कभी भी अच्छी स्थिति में नहीं दिखी और उसे अंत में हार का सामना करना पड़ा। भारत रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा।
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की चार देशों के टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे अपने पहले मैच में मेजबान जर्मनी के खिलाफ 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम इस मैच में कभी भी अच्छी स्थिति में नहीं दिखी और उसे अंत में हार का सामना करना पड़ा। भारत रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा, जबकि मंगलवार को स्पेन से भिड़ेगा।
विज्ञापन
शुरुआती से ही जर्मनी ने बनाया नियंत्रण
जर्मनी ने मैच पर शुरुआत से ही नियंत्रण बना लिया जब निको किस्टीन ने चौथे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके टीम को 1-0 से आगे कर दिया। एलेक्स वॉन श्वेरिन (पांचवें मिनट) ने मैदानी गोल करके शुरुआती पांच मिनट में ही मेजबान टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। भारत को लय हासिल करके लिए जूझना पड़ा और जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में हैसबैक बेन (25वें मिनट) के गोल की मदद मध्यांतर तक 3-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में भी रहा दबदबा
दूसरे हाफ में भी जर्मनी का ही दबदबा रहा। पॉल बेबिक (39वें मिनट) ने जर्मनी की ओर से चौथा गोल किया लेकिन फारवर्ड सौरभ आनंद कुशवाह (50वें मिनट) मैदानी गोल करके भारत की वापसी की उम्मीद जगाई। बेन (51वें और 54वें मिनट) ने हालांकि दो और गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और मेहमान टीम की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जबकि बेबिक (54वें मिनट) ने अपना दूसरा गोल करके जर्मनी की 7-1 से जीत सुनिश्चित की।

चार देशों के इस टूर्नामेंट में भारत, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और स्पेन राउंड रोबिन प्रारूप में खेलेंगे। शीर्ष दो टीम फाइनल में पहुंचेंगी जबकि अन्य दो टीम तीसरे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।