फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian junior hockey team defeated New Zealand in Sultan Johor Cup in shootout won bronze medal

Sultan Johor Cup: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को शूटआउट में हराया, कांस्य पदक हासिल किया

Sat, 26 Oct 2024 08:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Oct 2024 08:10 PM IST
सार

शूटआउट में भारत की तरफ से स्ट्राइकर गुरजोत सिंह, मनमीत सिंह और सौरभ आनंद कुशवाह ने पेनाल्टी को गोल में बदला, जबकि बिक्रमजीत ने तीन बचाव करके भारत को जीत दिलाई।

विज्ञापन
Indian junior hockey team defeated New Zealand in Sultan Johor Cup in shootout won bronze medal
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : Hockey India

विस्तार

गोलकीपर बिक्रमजीत सिंह के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने शनिवार को पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। निर्धारित समय में मैच 2-2 सबसे बराबर रहा जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया। शूटआउट में भारत की तरफ से स्ट्राइकर गुरजोत सिंह, मनमीत सिंह और सौरभ आनंद कुशवाह ने पेनाल्टी को गोल में बदला, जबकि बिक्रमजीत ने तीन बचाव करके भारत को जीत दिलाई। 
विज्ञापन


इससे पहले निर्धारित समय में दिलराज सिंह (11वें मिनट) और मनमीत सिंह (20वें) ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन न्यूजीलैंड ने अंतिम क्वार्टर में ओवेन ब्राउन (51वें) और जोंटी एल्म्स (57वें) के गोल की मदद से अच्छी वापसी की थी। भारत ने पहले 20 मिनट में ही दो गोल कर दिए थे। खेल के 11वें मिनट में ही दिलराज ने मुकेश टोप्पो की मदद से गोल करके भारत को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। मनमीत ने 20वें मिनट में अनमोल एक्का और मुकेश के शानदार स्टिकवर्क की मदद से मैदानी गोल किया। 
विज्ञापन


इसके बाद भारत ने लगातार हमले किए लेकिन वह अपनी बढ़त और मजबूत नहीं कर पाया। तीसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई लेकिन न्यूजीलैंड ने चौथे क्वार्टर में दो गोल करके वापसी की, जिससे भारत की कांस्य जीतने की उम्मीदें अधर में लटक गईं। खेल के 51वें मिनट में ब्राउन ने ब्रैडली रोथवेल के क्रॉस पर बड़ी खूबसूरती से मैदानी गोल किया। इसके छह मिनट बाद एल्म्स ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। एल्म्स ने भारत के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed