फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian hockey unlikely to participate in Birmingham CWG, says IOA chief Narinder Batra

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय हॉकी टीम के भाग लेने की संभावना कम, बत्रा ने बताया कारण

Fri, 03 Sep 2021 03:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 03 Sep 2021 03:18 PM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीम के बर्मिंघम में अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने की संभावना बेहद कम है।

विज्ञापन
Indian hockey unlikely to participate in Birmingham CWG, says IOA chief Narinder Batra
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : pti

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता। टोक्यो में पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने यादगार प्रदर्शन किया। पुरुषों ने 41 साल बाद जहां पदक जीता तो वहीं महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची। अब भारतीय हॉकी टीम की निगाह तीन साल बाद होने वाले पेरिस ओलंपिक और उसके क्वालीफ़ायर पर है।

विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीम के बर्मिंघम में अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने की संभावना बेहद कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम तब एशियाई खेलों के दौरान अपनी शीर्ष फार्म में रहना चाहेंगी जो 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट है।
विज्ञापन


बत्रा ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को यहां एक औपचारिक बैठक के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान को इस बात से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख और हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बत्रा ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की प्राथमिकता एशियाई खेलों में अपने शिखर (लय और फिटनेस) पर पहुंचना है, जो राष्ट्रमंडल खेलों के ठीक 35 दिन बाद शुरू होगा।

गौरतलब है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होना है जबकि एशियाई खेलों की मेजबानी चीन का हांग्जो 10 से 15 सितंबर तक करेगा।

हॉकी इंडिया में प्रभुत्व रखने वाले बत्रा ने यहां जारी बयान में बताया, ‘हॉकी इंडिया के साथ मेरी प्रारंभिक चर्चा के आधार पर अब इस बात की संभावना कम है कि भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भाग लेगी। हॉकी इंडिया यह नहीं चाहेगा कि उसके खिलाड़ी एशियाई खेलों 2022 से 35 दिन पहले अपने खेल के शीर्ष पर पहुंचे। उसकी कोशिश होगी की खिलाड़ियों की लय और फिटनेस एशियाई खेलों के समय शीर्ष पर रहे।’

उन्होंने कहा, ‘2022 में राष्ट्रमंडल खेल चीन में एशियाई खेलों से ठीक 35 दिन पहले हैं और हॉकी में एशियाई खेलों का विजेता सीधे 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेगा। इसलिए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना पुरुष और महिला हॉकी टीम दोनों के लिए जरूरी है।’

बत्रा ने कहा, ‘राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए भारतीय दल में खिलाड़ियों की संख्या 2018 की तुलना में बहुत कम होगी। इसमें 36 हॉकी खिलाड़ियों के साथ निशानेबाजी और तीरंदाजी के खिलाड़ी भी शामिल नहीं होगें। लगभग 18 निशानेबाज और आठ तीरंदाजों को मिलाकर 2018 की तुलना में 62 खिलाड़ी कम हो गए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed