{"_id":"6e236265a122fc3d06f2ad230e138285","slug":"indian-hockey-team-in-tough-group-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम की आसान नहीं राह, ग्रुप में कई बड़ी टीमें","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय टीम की आसान नहीं राह, ग्रुप में कई बड़ी टीमें
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवनेश्वर में 6 से 14 दिसंबर तक प्रस्तावित चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत को ओलंपिक चैंपियन जर्मनी और वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है।
पूल-बी में इसके अलावा भारत के साथ 2014 वर्ल्ड कप की कांस्य पदक विजेता टीम अर्जेंटीना भी है। दूसरी ओर पूल-ए में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता इंग्लैंड, एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान और बेल्जियम को रखा गया है।
1978 में शुरू हुई इस टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान एकमात्र एशियाई टीम है जो विजेता रही है। पाकिस्तान ने 2012 में मेलबर्न में हुए टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट में इस बार प्रवेश पाया है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के पहले दिन सभी 8 टीमें भारत में निर्मित ओलंपिक स्तर की पहली पिंक और ब्लू रंग की पिच वाली कलिंगा स्टेडियम में एकत्रित होंगी। पांच हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम हॉकी इंडिया लीग की फ्रेंचाइजी कलिंगा लांसर्स का घरेलू मैदान भी है।
एफआईएच के अध्यक्ष लियोनाद्रो नेग्रे भुवनेश्वर में मेजबानी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "हम टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भुवनेश्वर के प्रशंसक हॉकी को काफी प्यार करते हैं। इसका प्रमाण हाल में हुए हॉकी इंडिया लीग के दौरान मिल भी चुका है। हॉकी के प्रशंसकों के लिए वैसे भी यह समय काफी अच्छा है क्योंकि उन्हें भुवनेश्वर में दुनिया की टॉप टीमों को प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ते हुए देखने का मौका मिलेगा। भारत में हॉकी के प्रति लोगों का प्यार काफी तेजी से बढ़ रहा है।"